{"_id":"64da6f36727a2df29c0382ba","slug":"sala-beat-jija-fiercely-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: साले ने जीजा को जमकर पीटा, गले में जंजीर बांधकर मोहल्ले में घुमाया, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: साले ने जीजा को जमकर पीटा, गले में जंजीर बांधकर मोहल्ले में घुमाया, यह है मामला
Mon, 14 Aug 2023 11:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:45 PM IST
सार
आरोप है कि सुरेश ने अपने बहनोई को पीटा और गले में जंजीर डालकर बंधक बनाकर प्लास से पीटा और फिर मोहल्ले में घुमाया। किसी ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
नशे में पिटाई प्रतीकात्मक
- फोटो : Social Media
विस्तार
अलीगढ़ में गांधीपार्क क्षेत्र के धनीपुर मंडी के पास सोमवार दोपहर नशे में धुत जीजा-साले में विवाद हो गया। साले ने जीजा को जमकर पीटा। गले में जंजीर बांधकर मोहल्ले में भी घुमाया। मामले का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। लेकिन जीजा ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की जांच में सामने आया कि मूल रूप से छेरत जवां का सुरेश धनीपुर मंडी के सामने झुग्गी डालकर रहता है। पैर से दिव्यांग सुरेश का आगरा का रहने वाला जीजा सोमवार को किसी काम से उसके पास आया था। दोनों ने साथ में शराब पी। इसी बीच सुरेश की बेटी ने आरोप लगा दिया कि रिश्तेदार ने उसकी सोने की बालियां बेचकर शराब पिला दी है। इसी बात पर विवाद में दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि सुरेश ने अपने बहनोई को पीटा और गले में जंजीर डालकर बंधक बनाकर प्लास से पीटा और फिर मोहल्ले में घुमाया। किसी ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बाद में ट्वीट कर दिया। इस पर पुलिस हरकत में आई। मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। सीओ द्वितीय विशाल चौधरी के अनुसार दोनों नशे में थे। मामले में पीड़ित की ओर से किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया गया। मामले में शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन