{"_id":"5fac40038ebc3e9be418da60","slug":"sagun-tomar-in-easssy-tanu-verma-in-penting-competition-got-first-city-office-news-ali2485876176","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध में सगुन तोमर, पेंटिंग में तनु वर्मा रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध में सगुन तोमर, पेंटिंग में तनु वर्मा रही अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात माह के तहत यातायात पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को विजडम पब्लिक स्कूल में वाद-विवाद व निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें निबंध में सगुन तोमर, पेंटिंग में तनु वर्मा रही अव्वल रहीं।
एसपी यातायात सतीश चंद्र द्वारा विजडम पब्लिक स्कूल में उपस्थित लगभग 35 छात्रों छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों/संकेतों की जानकारी दी गई। सड़क पर सुरक्षित चलने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान स्कूल में यातायात जागरूकता के संबंध में निबंध/पेंटिग/वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गई। निबंध/वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान क्रमश: सगुन तोमर, संजली, स्तुति तथा पेंटिग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान क्रमश: तनु वर्मा, सरिता, आदित्य राजपूत ने हासिल किया। इन सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान एसआई राममेहर, नैपाल सिंह व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। इधर, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल चिकित्सीय सुविधा दिलाए जाने के संबंध में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर नगर निगम के कमांड सेंटर में आयोजित कराया गया। इसमें चिकित्साधिकारी पुलिस चिकित्सालय डॉ. प्रवीन रंजन, चीफ फार्मेसिस्ट एमपी सिंह, बार्ड ब्वाय काली चरण द्वारा 35 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। वहीं, थाना क्वार्सी पुलिस द्वारा टीकाराम कन्या डिग्री कॉलेज में छात्राओं को यातायात नियमों/संकेतों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही बुधवार को यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 987 वाहनों के चालान काटते हुए 65500 रुपये का जुर्माना तय किया।