{"_id":"b9a4025c105fbbe0d51ab376c3212768","slug":"saddam-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सद्दाम हत्याकांड में आरोपियों पर फिर लगा नया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सद्दाम हत्याकांड में आरोपियों पर फिर लगा नया आरोप
अलीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के सिविल लाइंस इलाके के पेशेवर अपराधी सद्दाम के पिता ने शुक्रवार को एक बार फिर नया आरोप लगाकर बेटे की हत्या की घटना को चर्चा में ला दिया है। सद्दाम के पिता रफत उल्लाह खान की मानें तो गांव से तारीख पर आते समय बौनेर के पास हमलावरों ने स्कार्पियो चढ़ाकर मारने की कोशिश की। फिर मारपीट कर उससे 19 हजार रुपये लूट लिए। इस संबंध में एसएसपी कार्यालय पर शिकायत के बाद उसने गांधीपार्क थाने में तहरीर दी है।
बरला के गांव नौशे निवासी रफत उल्लाह के अनुसार सुबह वह गांव से बेटों के मुकदमों संबंधी तारीख पर दीवानी न्यायालय जा रहा था। तभी बौनेर के पास एक स्कार्पियो सवारों ने उसे टक्कर मारी। यहां उसने खुद को बाइक तेज दौड़ाकर बचाया। इसके बाद हमलावरों ने उसे रोक कर जमकर पीटा और रुपये भी लूटे। शोर मचाने व राहगीरों के एकत्रित होने पर हमलावर भाग गए। वहां से उसने सौ नंबर पर भी सूचना दी। मगर कोई तवज्जो नहीं मिली तो सीधे एसएसपी दफ्तर पहुंचा। वहां मौजूद एसपी ट्रैफिक व सीओ आदि से मिलने के बाद वह तहरीर देने गांधीपार्क थाने पहुंचा। जहां उसने बेटे सद्दाम की हत्या के नामजद आरोपी जावेद आदि पर हमले का आरोप लगाया है।
बता दें कि 6 अप्रैल की शाम सद्दाम की उसके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में सपा के जिला उपाध्यक्ष शान मियां, एएमयू के पूर्व छात्र खुर्रम, जावेद आदि नामजद हैं।