{"_id":"5f95c5ce8ebc3e9be83ae35b","slug":"sachin-murder-case-aligarh-news-ali247193048","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के भतीजे सचिन के हत्यारोपी शूटर उपेंद्र पर लगा रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के भतीजे सचिन के हत्यारोपी शूटर उपेंद्र पर लगा रासुका
विज्ञापन
पिसावा के बहुचर्चित सचिन चौधरी हत्याकांड के आरोप में जेल में निरुद्ध शूटर उपेंद्र पंडित निवासी जेवर, नोएडा पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) की कार्रवाई कर दी गई है। हालांकि अभी राज्य एडवाइजरी बोर्ड का फैसला आना बाकी है। उस आदेश के आते ही उपेंद्र पर रासुका जेल में तामिल करा दिया जाएगा।
भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य दिनेश वकील के भतीजे भाजपा के बूथ स्तरीय पदाधिकारी सचिन चौधरी निवासी दमुआका, पिसावा की छह जुलाई को गांव के बाहर नगरिया पर हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में कई शूटर गिरफ्तार हुए थे। इनमें शूटर उपेंद्र पंडित निवासी जेवर, नोएडा को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। साथ ही जट्टारी के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता मनवीर सिंह को इस हत्या की साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है।
उन पर राजनीतिक रंजिश के चलते सुपारी देकर हत्या कराने का आरोप है। जिला प्रशासन ने जेल में निरुद्ध शूटर उपेंद्र पंडित पर रासुका की कार्रवाई कर दी है, जिसके तहत राज्य एडवाइजरी बोर्ड के समक्ष आरोपी व जिला पुलिस प्रशासन की पिछले सप्ताह पेशी हुई। हालांकि वहां से फैसला आना बाकी है। एक-दो दिन में वहां से रासुका पर मुहर लगने का आदेश आने की उम्मीद है। एसएसपी मुनिराज जी का कहना है कि राज्य एडवाइजरी बोर्ड का आदेश आते ही आरोपी पर रासुका तामील करा दी जाएगी।