{"_id":"6001a27e653b7c75025760cb","slug":"sachin-bamgude-president-of-sp-finance-launches-10-franchises","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी फाइनेंस के चेयरमैन सचिन बामगुडे ने की 10 फ्रेंचाइजी की शुरुआत, स्वप्निल जोशी ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी फाइनेंस के चेयरमैन सचिन बामगुडे ने की 10 फ्रेंचाइजी की शुरुआत, स्वप्निल जोशी ने किया शुभारंभ
Fri, 15 Jan 2021 07:41 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 15 Jan 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
एकेडमी का शुभारंभ करते स्वप्निल जोशी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी फाइनेंस एकेडमी के संस्थापक सचिन बामगुडे ने शुक्रवार को 10 फ्रेंचाइजी की शुरुआत की। इसका शुभारंभ हिन्दी व मराठी फिल्मों व धारावाहिकों में अभिनय कर चुके अभिनेता और हास्यकार स्वप्निल जोशी ने की।
विज्ञापन
इस मौके पर सचिन ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य भविष्य के उद्यमियों को आज और कल की चुनौतियों से निपटने के लिए उद्यमी कौशल के साथ तैयार करना है क्योंकि इनका मानना है कि अगर आप सपने देख सकते हैं, तो उसे पूरा भी कर सकते हैं। उनके एकेडमी में विद्यार्थियों को अप-टू-डेट क्लासरूम और ऑनलाइन के साथ-साथ ऑन-फील्ड प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
विज्ञापन
बता दें, एसपी वित्त अकादमी भारत की पहली वित्तीय अकादमी है। जिसने उद्यमियों के लिए विभिन्न अवसर उपलब्ध करवाए हैं, जहां पर ना केवल उद्यमियों को प्रशिक्षित बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बनाया जाता है।
विज्ञापन
सचिन बामगुडे एक निर्माता और व्यवसायी हैं। उन्होंने लव यू जिंदगी सहित कई फिल्मों का निर्माण किया है। इसके अलावा सचिन सामाजिक कार्यों में अत्यधिक सक्रिय हैं और वह सादातारा फाउंडेशन के साथ जुड़कर जरुरतमंद लोगों की मदद करते हैं।
इस फाउंडेशन के तहत गरीब लोगों को खाना खिलाया जाता है साथ ही जरुरत के अनुसार उनकी मदद भी की जाती है। सचिन ने बताया कि जिंदगी में कुछ भी मुफ्त नहीं मिलता है और उसे पाना भी आसान नहीं होता है। आपको अपने रास्ते आने वाली हर मुसीबत के लिए स्मार्ट व सकारात्मक तरीके से काम करना होगा। इसके लिए आपको अपने जीवन में एक लक्ष्य रखना होगा और उसी पर ध्यान केंद्रित करते हुए, उसी दिशा में काम करते रहना होगा, फिर चाहे लोग कुछ भी क्यों ना सोचें, आपको अपनी मेहनत का जो भी परिणाम मिलेगा वह एक अच्छा अनुभव होगा या बुरा सबक।