फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   running competition in numaish

धावकों ने भरा फर्राटा, जीते मेडल

Sun, 28 Feb 2021 01:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
running competition in numaish
प्रदर्शनी स्पोर्ट्स के तहत स्टेडियम में दौड़ते खिलाड़ी। - फोटो : CITY OFFICE
प्रदर्शनी स्पोर्ट्स के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में धावकों ने फर्राटा भरकर मेडल जीते। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम रविवार को होगा। मुख्य अतिथि एडीएम न्यायिक राकेश कुमार पटेल, विशिष्ट अतिथि एएमयू स्कूल के निदेशक प्रो. असफर अली खान होंगे, जबकि अध्यक्षता एडीएम प्रशासन डीपी पाल करेंगे। शनिवार को दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिल कुमार व यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव शमशाद निसार आजमी ने किया।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में लोकेश कुमार प्रथम, गवेंद्र द्वितीय व विष्णु चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में गौरव चौधरी प्रथम, हेमंत कुमार द्वितीय व देवेंद्र गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में उमा तिवारी प्रथम, महक चौधरी द्वितीय व निशा तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में निशा सक्सेना प्रथम, खुशबू द्वितीय व शीतल तृतीय स्थान पर रहीं। शॉटपुट सीनियर वर्ग में पुष्पेंद्र प्रथम, सुमित द्वितीय व सोनू तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो सीनियर वर्ग में मनोज प्रथम, मोहित द्वितीय व सुनील तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो सीनियर बालिका वर्ग में काजल प्रथम, गीतांजलि द्वितीय व महविश तृतीय स्थान पर रहीं। 5000 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में पूर्णिमा शर्मा प्रथम, बबिता राजपूत द्वितीय व सपना तृतीय स्थान पर रहीं। 5000 मीटर दौड़ सीनियर में रामेश्वर प्रथम, मुनीश कुमार द्वितीय व हेमंत तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मुशर्रफ अली, सचिन प्रताप सिंह, मनोज चौधरी, विवेक सिंह, कल्पना चौधरी, रियाजउद्दीन, पुरुषोत्तम, अशोक, गोपाल आर्य, इमरान, उत्तम मुखर्जी, हीरा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed