फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rumors of meeting after Jumma

ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण : जुमे की नमाज के बाद बैठक की उड़ी अफवाह

Fri, 20 May 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rumors of meeting after Jumma
ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर शुक्रवार को ऊपरकोट पर जुमे की नमाज के बाद बैठक होने की अफवाह से पुलिस प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। यह अफवाह शहर मुफ्ती तक पहुंची तो उन्होंने शहर में अमन को ध्यान में रखते हुए ऐसी बैठक न करने की अपील कर दी। देर रात पुलिस प्रशासन की जांच में ऐसी कोई बैठक न होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर यह अफवाह उड़ी कि जुमे की नमाज के बाद बैठक होगी। यह अफवाह शहर में जंगल में आग की तरह फैल गई। पुलिस प्रशासन से लेकर खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया। बैठक का आयोजक कौन है, इसकी जांच पड़ताल शुरू हो गई। शहर की फिजा खराब होने की आशंका पर शहर मुफ्ती को देररात वीडियो के जरिये अपील जारी करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर कोई बैठक होने वाली है। यह बैठक हरगिज नहीं होनी चाहिए। इससे शहर में तनाव पैदा हो सकता है। यह वक्त सही नहीं है, सही वक्त का इंतजार करना चाहिए। इधर, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि इस तरह की बैठक होने की अफवाह प्रसारित हो रही थी, जिसकी जांच-पड़ताल कराई गई, जांच में यह अफवाह पाई गई। किसी तरह की कहीं बैठक नहीं हो रही है। अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फेसबुक पर धार्मिक टिप्पणी करने वाला हिरासत में
गोधा क्षेत्र के युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर धार्मिक टिप्पणी की है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर देर शाम आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक एकाउंट धारक बृजेश कुमार बिरजू द्वारा एक पोस्ट शेयर की गई, जिसमें धार्मिक टिप्पणी की गई है। इस विषय में गोधा के ही बहरामपुर निवासी मनीष शर्मा की ओर से पुलिस को शिकायत भेजी गई। इस पर गोधा थाने में मनीष की तहरीर पर फेसबुक एकाउंट धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी बृजेश कुमार उर्फ बिरजू निवासी खेड़ा बुजुर्ग को हिरासत में ले लिया है, जिससे देर रात पूछताछ जारी थी।

मस्जिद में राजाओं के अवशेष न निकले तो फांसी दे दें : केशव
ऊपरकोट स्थित एतिहासिक जामा मस्जिद को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट पंडित केशव देव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि जामा मस्जिद में राजाओं के अवशेष न निकले तो उन्हें ऊपरकोट किला ले जाकर उन्हें फांसी दे देना। पत्र में कहा कि जामा मस्जिद सार्वजनिक जगह पर बनी हुई है, मस्जिद का मालिकाना हक भी किसी का नहीं है। गंगा दर्शन के लिए राजा बुद्धसेन ने कई मीनारों का निर्माण कराया था। केशव देव शर्मा ने कहा कि वह दावे के साथ कह सकते हैं कि मस्जिद में राजाओं के अवशेष न निकलें तो उन्हें ऊपरकोट किला ले जाकर फांसी दे देना। अवैध निर्माण नहीं हटा तो वह न्यायालय की शरण में लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed