फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RSS chief Mohan Bhagwat visit to Aligarh

Mohan Bhagwat: 12 साल बाद अलीगढ़ आ रहे आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत, यह है बड़ी वजह

Tue, 24 Dec 2024 10:35 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 24 Dec 2024 10:35 AM IST
सार

आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत 2012 में अलीगढ़ आए थे। अब 12 साल बाद मोहन भागवत 2025 में अप्रैल में अलीगढ़ प्रवास पर तीन दिन के लिए आ रहे हैं। इस दौरान नेताओं का जमघट लगा रहेगा।

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat visit to Aligarh
मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत अगले साल अप्रैल माह में अलीगढ़ में तीन दिन प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह हिंदुत्व को धार देने के साथ ब्रज प्रांत में चल रहीं संघ की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे तथा सुबह और शाम की शाखाओं में शामिल रहेंगे।

विज्ञापन


भागवत दलित और पिछड़ा वर्ग के स्वयंसेवकों के घर भोजन और जलपान के लिए जा सकते हैं। चर्चा है कि प्रवास के दौरान एएमयू में आरक्षण का मुद्दा भी गरमाएगा। इसके अलावा समाज कल्याण से जुड़े संघ के पांच आयामों पर उनका जोर रहेगा। इसके लिए अगले साल अप्रैल में 15-25 के मध्य तीन दिन तय किए गए हैं। इस दौरान अलीगढ़, आगरा और बरेली मंडल संघ पदाधिकारी संघ प्रमुख के साथ बैठकों में मौजूद रहेंगे। पिछले दिनों मथुरा और कासगंज में हुईं बैठकों में संघ प्रमुख के प्रवास के लिए प्रमुख पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
विज्ञापन


संघ के विस्तार की योजना के तहत संघ प्रमुख मोहन भागवत देशभर में प्रवास करते हैं। इसके अंतर्गत संघ की गतिविधियों की समीक्षा की जाती है। चार दिन पहले कासगंज में हुई ब्रज प्रांत की बैठक में संघ प्रमुख मोहन भावगत का प्रवास अलीगढ़ में रखना तय किया गया। तीन दिन की तिथियां कुछ दिन में तय हो जाएंगी। इन दिनों संघ पांच आयामों सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण, नागरिक कर्तव्य पर जोर दे रहा है। यही विषय मोहन भागवत के प्रवास के दौरान प्रमुखता से उठेंगे। इसके अलावा सुबह और शाम की दो शाखाओं पर भागवत का प्रवास रहेगा, जिसके लिए अभी से शाखाओं पर स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ाने के प्रयास शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरसंघचालक मोहन भागवत का प्रवास अगले साल अप्रैल में अलीगढ़ में रहेगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रांत स्तर की बैठकें यहां होंगी। इसके अलावा संघ प्रमुख सुबह और शाम की शाखाओं में जाएंगे। वह स्वयंसेवकों के परिवारों में भी जा सकते हैं।- गोविंद, विभाग प्रचारक, आरएसएस

केशव सेवा धाम पर लगेगा नेताओं का जमघट

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अलीगढ़ प्रवास के दौरान तीन दिन तक मथुरा रोड स्थित केशव सेवा धाम पर रहेंगे। चूंकि यह प्रवास ब्रज प्रांत के लिए इसलिए अलीगढ़, आगरा और बरेली मंडल तक के संघ पदाधिकारी और भाजपा नेता यहां पहुंचेंगे। इसलिए यहां तीन दिन तक जमघट रहेगा।

12 साल बाद अलीगढ़ आ रहे भागवत
संघ प्रमुख मोहन भागवत प्रवास के दौरान 2012 में अलीगढ़ आए थे। इसके बाद अब 2024 में वह यहां आ रहे हैं। उस समय शाखाओं के विस्तार तथा जनसंपर्क पर जोर दिया गया था। इस साल शाखा विस्तार के साथ-साथ पंच आयामों को भी जोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed