फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RSS chief Mohan Bhagwat reached Aligarh

Mohan Bhagwat: अलीगढ़ पहुंचे आरएसएस प्रमुख, ब्रज प्रांत में संघ कार्यों की ली जानकारी, 21 अप्रैल तक रहेंगे

Thu, 17 Apr 2025 11:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 17 Apr 2025 11:03 PM IST
सार

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पांच दिन के प्रवास के लिए अलीगढ़ पहुंच गए। सुरक्षा घेरे में उन्हें केशव सेवा धाम लाया गया।  देर शाम संघ प्रमुख ने ब्रज प्रांत के पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे संघ के कार्यों की जानकारी संघ प्रमुख को दी।

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat reached Aligarh
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा घेरे में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 17 अप्रैल की शाम नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से कानपुर से अलीगढ़ पहुंच गए। यहां 21 अप्रैल तक मथुरा रोड स्थित केशव सेवाधाम परिसर में डॉ. शन्नोरानी सरस्वती विद्यापीठ में रुकेंगे। देर शाम संघ प्रमुख ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर ब्रज प्रांत में चल रहे संघ कार्यों की जानकारी ली। संघ प्रमुख 19 अप्रैल को शहर में लगने वाली सुबह और शाम की शाखाओं में भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


सरसंघचालक मोहन भागवत ब्रज प्रांत के पांच दिन के प्रवास पर अलीगढ़ आए हैं। वह शाम सात बजकर आठ मिनट पर नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से प्लेटफार्म नंबर सात पहुंचे। यहां कड़े सुरक्षा घेरे के बीच संघ के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और काफिले के साथ वह सात बजकर 36 मिनट पर केशव सेवाधाम पहुंचे। यहां अलीगढ़, आगरा और बरेली मंडल के संघ पदाधिकारी भी पहुंचे हैं। देर शाम संघ प्रमुख ने ब्रज प्रांत के पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे संघ के कार्यों की जानकारी संघ प्रमुख को दी।
विज्ञापन

महान स्वतंत्रता सेनानियों की प्रदर्शनी
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ प्रमुख के पहुंंचने से पूर्व जिले के महान स्वतंत्रता सेनानियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन आरएसएस के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले ने किया। प्रदर्शनी में जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की गौरवगाथा का वर्णन किया गया है। सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी देश के प्रत्येक जिले में लगनी चाहिए। इससे युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत होगी। प्रदर्शनी में आजादी के समय की ऐसी घटनाओं का वर्णन है जो इतिहास की किताबों में नहीं मिलते। जबकि देश के प्रति उनका त्याग, समर्पण और बलिदान किसी भी तरह से कम नहीं था। इन महान क्रांतिकारियों के बारे में नई पीढ़ी को जरूर जानना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed