{"_id":"579a600c4f1c1ba40721e0ad","slug":"rs-5-lakh-will-be-punctual-including-mayor-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर सहित 5 भाजपाई पांच लाख रुपये से होंगे पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर सहित 5 भाजपाई पांच लाख रुपये से होंगे पाबंद
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर शकुंतला भारती, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, भाजपा नेता मानव महाजन, विनय वार्ष्णेय, अतुल राजाजी को सिटी मजिस्ट्रेट ने पांच लाख रुपये के मुचलके से पाबंद करने का नोटिस जारी किया है। यह प्रक्रिया महावीरगंज में बाजार बंद कराने के दौरान घटित घटनाक्रम को लेकर जारी किया गया है और सभी को एक सप्ताह का समय देते हुए 4 अगस्त को न्यायालय के समक्ष हाजिर होने का आदेश दिया है। साथ में कहा है कि अगर पुलिस न होती तो शायद इन लोगों के कृत्य से महानगर के अतिसंवेदनशील चौराहा अब्दुल करीम पर टकराव हो जाता।
महानगर के अब्दुल करीम चौराहे के हार्डवेयर व्यापारी ब्रज मोहन को चाह गरमाया के पास चाकू दिखाकर धमकाने की घटना के दूसरे दिन महावीरगंज बाजार बंद कराने के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने नोटिस जारी किए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से एसओ देहली गेट की रिपोर्ट पर जारी नोटिस में कहा गया है कि यह बंद का आह्वान व्यापारियों के दूसरे गुट ने किया था। एसपी सिटी के आश्वासन के बाद व्यापारी बाजार खोलने को तैयार हो गए थे।
मगर आप लोगों ने वहां पहुंचकर मुद्दे को भटकाया। इसके चलते वहां माहौल गरम हुआ और नारेबाजी प्रदर्शन से टकराव के हालात बने। अगर पुलिस न होती तो शायद कोई घटना घटित हो जाती। क्यों न आप लोगों को 5 लाख रुपये से पाबंद किया जाए। इसके लिए पांचों को जवाब देने के लिए 4 अगस्त को अदालत में तलब होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
वैसे मैंने सीधे-सीधे नोटिस नहीं देखा है। हां कोई नोटिस जारी हुआ है, ऐसी जानकारी मिल गई है। हमने समाज के साथ खड़े होकर उनकी आवाज को बुलंद किया। अब आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। मगर हम पीछे नहीं हटेंगे। -शकुंतला भारती, मेयर
हमने जनता की आवाज उठाई है और आगे भी उठाते रहेंगे। सत्ता के दबाव में हमारी व जनता की आवाज उठाने की कोशिश की जा रही है। हम इसी अंदाज में जवाब देंगे। -विवेक सारस्वत, भाजपा महानगर अध्यक्ष
अगर पुलिस न होती तो शायद वहां टकराव के हालात बनते। इसलिए इन पांचों को पाबंद करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
-पंकज वर्मा ,नगर मजिस्ट्रेट