फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rotary Club Day celebrated

धूमधाम से मना रोटरी क्लब दिवस, रोपे पौधे

Fri, 02 Jul 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club Day celebrated
रोटरी क्लब दिवस और सीए दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में सांसद के आह्वान पर सभी रोटरी क्लब मिलकर 15 हजार पौधे लगाएंगे।
विज्ञापन

रोटरी क्लब अलीगढ़ पैंथर ने अंतरराष्ट्रीय रोटरी के नवीन सत्र का शुभारंभ गैलेक्सी टावर अपार्टमेंट, स्वर्ण जयंती नगर में हवन के साथ किया। इसके बाद 31 पौधे रोपे गए। पहला पौधा मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गर्वनर मुकेश सिंघल ने लगाया। सीए दिवस पर क्लब सचिव सीए दिवाकार वार्ष्णेय व डॉक्टर्स दिवस पर डॉ. अनिल अग्रवाल का सम्मान किया गया। सभी सदस्यों को पौधे भेंट किए गए। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मनीष मित्तल, कोषाध्यक्ष पंकज गोयल, प्रहलाद अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, नागेंद्र सिंह, लवलेश अग्रवाल, चंद्रेश अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, राकेश कुमार गुप्ता, आरपी गुप्ता, जीतेश अग्रवाल, अंकुर माहेश्वरी, संजय गोयल, पीपी गुप्ता, सचिन गर्ग, प्रमोद चौधरी, डिस्ट्रिक्ट पर्यावरण समिति के चेयरमैन अतुल अग्रवाल, टीपी सिंह, कैलाश शर्मा, छोटेलाल, राजीव गुप्ता, गोपाल शंकर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

रोटरी क्लब अलीगढ़ सिटी की ओर से रोटरी मंडल-3110 सत्र का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंघल व कार्यकम अध्यक्ष सांसद सतीश गौतम ने किया। सांसद ने 15 से अधिक पौधे लगाए। सांसद ने आह्वान किया कि इस माह अलीगढ़ के सभी रोटरी क्लब 15 हजार पौधे लगाएं। मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने अलीगढ़ के सभी क्लबों को एक-एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब अलीगढ़ सिटी के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, क्लब सचिव अनूप गुप्ता, कमलाकांत वार्ष्णेय, संजय गर्ग, अंबरीश गर्ग, संजय गोयल, तरुण सक्सेना, ललेश सक्सेना, जगजीवन गुप्ता, देवेश चंद्रा, प्रहलाद अग्रवाल, प्रमोद चौधरी, प्रवीण अग्रवाल, निधीश जैन, संदीप विजय, मीडिया प्रभारी अंकुश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ़ रुद्र ने नए सत्र का प्रारंभ क्लब के सदस्यों के साथ हवन कराकर किया। सीए दिवस पर सीए विजय कुमार अग्रवाल, सीए शिप्रा अग्रवाल, डॉक्टर्स दिवस पर डॉ. सचिन शर्मा, शशि पवार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष तपेश पंवार, सचिव अमन गुप्ता, दिव्या गुप्ता, राजीव शुक्ला, रायसाहब वार्ष्णेय, सुनीता वार्ष्णेय, प्रणव पवार, विख्यात पवार आदि मौजूद रहे।

गौरा फाउंडेशन के तत्वावधान में फलदार व छायादार पौधे रोपे गए। डॉ. चारु ने बताया कि पृथ्वी की कोख में अनगिनत कोपलों को स्थापित करके भी पृथ्वी का दिया हुआ कर्ज नहीं उतार सकते। इसलिए समय-समय पर इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन होना चाहिए। इस अवसर पर समाजसेवी पारुल जिंदल, डॉ. योगिता तोमर, नितिन जैन, वीरेंद्र सिंह, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed