फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rorawar became the 30th police station in the district

जिले का 30वां थाना रोरावर अस्तित्व में आया

Mon, 14 Jun 2021 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rorawar became the 30th police station in the district
पुराने शहर में अपराध व सांप्रदायिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील इलाके रोरावर में नया थाना अस्तित्व में आ गया है। जिले के 30वें थाने के रूप में रोरावर थाने का नोटीफिकेशन एसएसपी कलानिधि नैथानी ने रविवार देर रात जारी कर दिया और प्रभारी निरीक्षक सहित स्टाफ की तैनाती कर दी है। यह थाना बृहस्पतिवार 17 जून की रात 12 बजे से काम शुरू कर देगा। तब तक यहां संसाधन व पुराने थानों से रिकार्ड एकत्रित करने का काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

रोरावर थाने के प्रस्ताव को तीन साल पहले शासन व पुलिस महानिदेशालय से मंजूरी मिल गई थी। पिछले वर्ष बजट भी मंजूर हो गया था और जमीन आवंटित कर भवन निर्माण भी शुरू करा दिया गया था। दो माह पहले जब एसएसपी कलानिधि नैथानी ने यहां चार्ज ग्रहण करने के बाद व्यवस्थाओं की समीक्षा की तो इस थाने को दो माह में शुरू कराने के निर्देश दिए थे। इसकी जिम्मेदारी के लिए एसपी सिटी व सीओ प्रथम को नोडल अफसर बनाया गया था। भवन निर्माण का काम लगभग पूरा हो गया है। इसी कड़ी में रविवार देर रात एसएसपी ने रोरावर थाने का नोटीफिकेशन जारी करते हुए वहां पहले प्रभारी निरीक्षक के रूप में सुनील कुमार श्रीवास्तव की नियुक्ति करते हुए स्टाफ तैनात कर दिया गया है। सीसीटीएनएस का ट्रायल भी पूरा करा दिया गया है। इस थाने में देहली गेट थाना क्षेत्र के 36 मोहल्ले व लोधा थाने के चार गांव शामिल किए गए हैं। इंस्पेक्टर को थाने में रिसेप्शन, हवालात, मालखाना, फर्नीचर, शस्त्रागार का काम दो दिन में पूरा किया जाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

इलाके की जनता की समस्याओं व सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रोरावर थाने को अस्तित्व में लाया गया है। दो दिन में काम पूरा कर यह थाना बृहस्पतिवार रात से काम शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलानिधि नैथानी एसएसपी
ये होंगी व्यवस्थाएं
-04 चौकियां रोरावर, शाहपुर कुतुब, शाहजमाल और जलालपुर शामिल।
-36 मोहल्ले इन चारों चौकियों से जुड़े हुए नए थाने में शामिल किए हैं।
-04 गांव लोधा के नौगवां, भीमपुर, नादा वाजीदपुर, अमरपुर कोंडला भी।
-9454401885 रोरावर थाने का नया सीयूजी नंबर कर दिया गया है जारी।
ये भी संसाधन दिए गए: 8 उपनिरीक्षक, 6 मुख्य आरक्षी, 21 आरक्षी, 4 महिला आरक्षी किए गए फिलहाल तैनात। दो चारपहिया पीआरवी व 4 दोपहिया पीआरवी भी दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed