फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rohingya who caught in Khalilabad funded also from aligarh

खलीलाबाद में पकड़े रोहिंग्या को अलीगढ़ से भी फंडिंग, परिवार भी फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहा यहां

Thu, 07 Jan 2021 01:11 AM IST
अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 07 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rohingya who caught in Khalilabad funded also from aligarh
maharashtra ats
खलीलाबाद में पकड़ा गया रोहिंग्या अजीजुल हक उर्फ अजीजुल्लाह 2001 में वर्मा से भागकर भारत आने के बाद अलीगढ़ भी रहा है। उससे पूछताछ में खुलासे के बाद यह भी संकेत मिले हैं कि उसे अलीगढ़ से एक व्यक्ति से फंडिंग हुई है। इस जानकारी के बाद एटीएस टीम ने बुधवार सुबह-सुबह यहां शहर के देहली गेट इलाके के मकदूम नगर में दबिश देकर एक रोहिंग्या लेबर ठेकेदार से पूछताछ की और कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिलने पर उसे अपने साथ ले गई है। हालांकि इस कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा गया। मगर इलाके से यह बात छनकर बाहर आ गई है। संकेत हैं कि फंडिंग को लेकर उससे पूछताछ होनी है। उसके बाद ही कोई नया खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन


एटीएस व पुलिस सूत्रों के अनुसार खलीलाबाद में अजीजुलहक पुत्र मो.शरीफ उर्फ अजीजुल्लाह पुत्र बदरे आलम हाल पता नौरो बखिरा चमरसन संत कबीर नगर मूल निवासी नयाफारा थाना बुत डिंग जिला अक्याब रखाइन वर्मा के पकड़े जाने के बाद तमाम जानकारियां उजागर हुई हैं। उसका परिवार भी भारत आने के बाद फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहा है।
विज्ञापन


उसके पास भी भारत में बने तमाम फर्जी दस्तावेज मिले हैं। उससे यह भी जानकारी हुई कि वह अलीगढ़ में रहकर मीट फैक्ट्रियों में काम करने वाले रोहिंग्या के बीच काफी समय गुजारकर गया है। यहां उसके एक रोहिंग्या लेबर ठेकेदार से बेहतर रिश्ते थे। उसके जरिये उसे अलीगढ़ से भी फंडिंग का इनपुट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी आधार पर टीम सुबह-सुबह यहां पहुंची और मकदूम नगर की उस बस्ती में पहुंचकर लेबर ठेकेदार से पूछताछ की। काफी देर अकेले में पूछताछ करने के बाद टीम उसे अपने साथ ले गई। इस संबंध में लखनऊ में प्रेसवार्ता के दौरान कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। बस इतना बताया गया कि अलीगढ़ में एक व्यक्ति से पूछताछ हुई है। जिससे फंडिंग के संकेत मिले हैं।

वहीं सूत्र बताते हैं कि जिसे यहां से ले जाया गया है, उससे पूछताछ के बाद इन सवालों के जवाब मिलने हैं कि अजीजुल्लाह को फंडिंग किस उद्देश्य से और किसकी मदद से की गई। अगर कोई और भी फंडिंग में शामिल रहा है तो कौन है। अगर सिर्फ ठेकेदार ने फंडिंग की है तो कहां से और क्यों? सूत्रों के अनुसार इस विषय में बृहस्पतिवार को कोई जानकारी मिल सकती है। वहीं मकदूम नगर इलाके में यह शोर है कि ठेकेदार से अलीगढ़ में ही किसी ठिकाने पर पूछताछ की जा रही है।


- लखनऊ से ही एक टीम यहां किसी प्रकरण में आई थी। वर्मा के एक व्यक्ति से पूछताछ की गई है। इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं है। बाकी जानकारी लखनऊ से ही जांच कर रही एजेंसियों से मिल पाएगी।
- मुनिराज जी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed