फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rohingya News

रोहिंग्या प्रकरणः एटीएस ने छोड़ा लेबर ठेकेदार पर क्लीनचिट नहीं

Fri, 08 Jan 2021 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rohingya News
खलीलाबाद में पकड़े गए फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत में रह रहे रोहिंग्या को अलीगढ़ से फंडिंग करने वाले मीट फैक्टरी के लेबर ठेकेदार को एटीएस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। मगर अभी क्लीनचिट नहीं दी है। संकेत हैं कि उससे काफी कुछ जानकारी मिली हैं और अलीगढ़ से कई लोगों से पूछताछ व साक्ष्य मिलने पर कुछ की गिरफ्तारी भी हो सकती है। इधर, ठेकेदार का परिवार गायब है और वह खुद भी शुक्रवार को अपने घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

खलीलाबाद में अजीजुल की गिरफ्तारी के बाद यहां से एक नामचीन मीट फैक्टरी का लेबर ठेकेदार एटीएस द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। यह ठेकेदार वैसे तो खुद को पश्चिम बंगाल के कोलकाता का बताता था। मगर रहता रोहिंग्या परिवारों के साथ में ही था। उसने काफी समय तक यहां खाल बेचने खरीदने का व्यापार भी फैक्टरी से बाहर किया। उसके विषय में टीम को जानकारी मिली थी उसने अजीजुल को फंडिंग की है। उससे पूछताछ के बाद टीम को काफी कुछ जानकारियां मिली हैं। उन जानकारियों के आधार पर अलीगढ़ से कुछ और लोगों से पूछताछ होने व गिरफ्तारी होने तक के संकेत हैं। फिलहाल इस ठेकेदार को छोड़ दिया गया है। मगर सबसे खास बात है कि अभी तक उसे क्लीनचिट नहीं है।
विज्ञापन

यह बात खुद शुक्रवार को लखनऊ में एडीजी एटीएस ने मीडिया के समक्ष स्वीकारी है। संकेत दिए हैं कि जल्द टीम गिरफ्तारी व पूछताछ के लिए अलीगढ़ आएगी। इधर, शुक्रवार को वह अपने घर नहीं पहुंचा। वहीं उसका परिवार दूसरे दिन भी गायब रहा। दिन भर घर पर ताला लटका रहा। शुक्रवार को स्थानीय एजेंसियां भी उसकी जानकारी लेने मकदूम नगर पहुंचीं। इस घटनाक्रम के बाद से इलाके में सन्नाटे का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed