फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   rohingya Muslims are Infiltrators, Says VHP International General Secretary

विहिप के अंर्तराष्ट्रीय संगठन महामंत्री बोले- 'रोहिंग्या मुसलमान हैं घुसपैठिए'

Tue, 20 Nov 2018 10:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Updated Tue, 20 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
rohingya Muslims are Infiltrators, Says VHP International General Secretary
वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री - फोटो : अमर उजाला
विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री दिनेश चंद्र ने केंद्र सरकार को चेताया है कि यदि सरकार ने अब मंदिर निर्माण में देरी की तो हिंदू समाज अपने तरीके से कुछ भी कर सकता है। वह यहां बाला जी गौ चिकित्सालय में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राम मंदिर हिंदू समाज की श्रद्घा, भावना से जुड़ा मसला है। इसमें कोर्ट लगातार अपने फैसले में देरी करती आ रही है। कोर्ट को तो 1992 में ही इसमें निर्णय दे देना था। ऐसे में हम प्रार्थना करते है कि उच्चतम न्यायालय इस मामले में जल्द फैसला दें।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि अगर न्यायालय जल्द फैसला नहीं दे रहा तो इसमें केंद्र सरकार को पहल करनी चाहिए। अब इस मामले में देरी उचित नहीं है। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार भी इस मामले में देरी करेगी तो फिर हिंदू समाज की भावनाओं के हिसाब से जो होगा वो होगा। रोहिंग्या मुसलमानों के बारे में पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि इन पर पूर देश में प्रतिबंध लगना चाहिए, यह घुसपैठिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed