फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Robbery with Galla merchant revealed, two arrested

Aligarh News: गल्ला व्यापारी के साथ हुई लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार

Sat, 18 Nov 2023 12:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 18 Nov 2023 12:33 AM IST
सार

अलीगढ़ पुलिस ने गल्ला व्यापारी के साथ हुई लूट का खुलासा कर दिया है। मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Robbery with Galla merchant revealed, two arrested
पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

कोतवाली पुलिस ने गल्ला व्यापारी के साथ हुई लूट का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को लगभग बीस हजार रूपये, तमंचा व दो बाइक सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षक बालेंद्र सिंह ने बताया कि मंडी समिति स्थित मैसर्स अनिल कुमार टिंकल कुमार की फर्म के चाचा लेखराज पुत्र बहोरी सिंह व भतीजे मेघ सिंह पुत्र उमराव सिंह से 5-6 नवंबर की रात 10 बजे 1.60 लाख रुपये, मोबाइल व कागजात लूटे गए थे।
विज्ञापन


17 नवंबर की सुबह गश्त के दौरान रूमामई मोड़ पर बाइक सवार दो युवकों को शक होने पर रोका गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सद्दाम पुत्र आलमशेर, आदिल पुत्र बच्चन निवासीगण ग्राम समसपुर थाना पालीमुकीमपुर बताया। दोनों ने लूट की घटना कबूल की। तलाशी के दौरान उनसे 20 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त बाइक यूपी 16 ए-8515, दूसरी बाइक यूपी 80 जीसी-6047, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए थे। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दोनों अभियुक्तों पर कोतवाली छर्रा व अतरौली में आपराधिक मुकद्दमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed