{"_id":"65907139aef40d793c03b349","slug":"robbery-from-two-youths-revealed-three-arrested-aligarh-news-c-116-1-sali1010-923-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दो युवकों से हुई लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार, लूट का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दो युवकों से हुई लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार, लूट का माल बरामद
Sun, 31 Dec 2023 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:06 AM IST
सार
बेसवां तिराहा स्थित अस्पताल के समीप से गांव साथिनी निवासी सचिन, गांव अनूपिया निवासी विवेक कुमार व नितिन चौधरी उर्फ गोविंदा को गिरफ्तार किया। उनके पास से लूट के चार मोबाइल, एक चार्जर, एसी टूल किट, 14 सौ रुपये, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बाइक, अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
लूट के आरोपी सचिन, विवेक कुमार व नितिन चौधरी
- फोटो : संवाद
विस्तार
गांव हरौंथा निवासी दो युवकों को पीटने के साथ रुपये, मोबाइल की लूट में पुलिस ने तीनों बदमाशों को दबोच लिया है। उनके पास से लूट में प्रयुक्त बाइक, रुपये, मोबाइल व अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
सीओ डाॅ. केजी सिंह ने बताया कि गांव हरौथा निवासी प्रमोद कुमार शर्मा पुत्र रमेश चंद्र शर्मा व पिंटू पुत्र राजबहादुर अलीगढ़ में एसी सही करने का काम करते हैं। 28 दिसंबर की शाम आठ बजे अलीगढ़ से स्कूटी से गांव लौट रहे थे। गोरई मार्ग पर बुद्धसेन पब्लिक स्कूल के समीप पल्सर सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे लूटपाट की थी।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडे ने टीम के साथ बेसवां तिराहा स्थित अस्पताल के समीप से गांव साथिनी निवासी सचिन पुत्र राजन सिंह, गांव अनूपिया निवासी विवेक कुमार पुत्र अजय पाल सिंह व नितिन चौधरी उर्फ गोविंदा पुत्र महावीर सिंह को गिरफ्तार किया। उनके पास से लूट के चार मोबाइल, एक चार्जर, एसी टूल किट, 14 सौ रुपये, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। सचिन व विवेक से एक-एक अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन