Aligarh: ताला कारोबारी के कारखाने से पांच लाख ले उड़ा नकाबपोश बदमाश, सीसीटीवी में कैद, मुकदमा दर्ज
दिल्ली में रोहिणी सेक्टर-11 के संजीव अरोरा का तमोलीपाड़ा सनातन धर्म मंदिर वाली गली में ताला कारखाना व गोदाम है। वह यहां शहर में मजदूरी पर ताले बनवाते हैं। वह प्रति सप्ताह 7 अगस्त को ही दिल्ली से यहां मजदूरों को रुपये देने व हिसाब करने आते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में सासनी गेट के घने आबादी वाले मोहल्ला तमोलीपाड़ा में दिल्ली के ताला कारोबारी का पांच लाख रुपये से भरा बैग लेकर नकाबपोश बदमाश चंपत हो गया। 7 अगस्त सुबह हुई वारदात में आरोपी सीसीटीवी कैमरे में बैग कंधे पर ले जाते कैद हुआ है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दिल्ली में रोहिणी सेक्टर-11 के संजीव अरोरा का तमोलीपाड़ा सनातन धर्म मंदिर वाली गली में ताला कारखाना व गोदाम है। वह यहां शहर में मजदूरी पर ताले बनवाते हैं। वह प्रति सप्ताह 7 अगस्त को ही दिल्ली से यहां मजदूरों को रुपये देने व हिसाब करने आते हैं। 7 अगस्त सुबह नौ बजे कार से मित्र के साथ अचलताल पर पहुंचे। कार खड़ी कर पैदल ही साथ लाए रुपयों का बैग लेकर अपने कारखाने में बने ऑफिस में आ गए। यहां कर्मचारी मोहन ने शटर खोला।
इसके बाद अंदर पहुंचकर टेबल पर रुपयों का बैग रखकर लघुशंका करने चले गए। इसी बीच कोई रुपयों का बैग ले उड़ा। इसमें पांच लाख रुपये नकदी, कुछ जरूरी कागजात, लंच व दवा आदि रखा था। पुलिस ने इलाके में सीसीटीवी देखे तो अचलताल से कारखाने तक आने के समय युवक ने उनका पीछा शुरू कर दिया था। अंदर पहुंचते ही उसने बिना समय गंवाए बैग लेकर तमोलीपाड़ा की गलियों में तेज कदमों से चलना शुरू कर दिया। उसके मुंह पर रुमाल बंधा था।
चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाश को पकड़ने के लिए टीम लगी हैं। जल्द आरोपी पकड़ा जाएगा। - मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी
शुरुआत में दी थी लूट की सूचना
कारोबारी व उनके समर्थन में आए स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस को शुरुआत में लूट की सूचना दी थी। इस सूचना पर पुलिस तत्काल पहुंच गई। शुरुआत में कारोबारी यही कहते रहे कि तमंचा दिखाकर युवक लूटकर ले गया। सीसीटीवी फुटेज से सब कुछ साफ हो गया। पुलिस पूछताछ में कारोबारी व उनके कर्मचारी