{"_id":"67c9cf2f850586dca504dec7","slug":"roadways-buses-will-stop-at-authorized-dhabas-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Roadways Bus: अनाधिकृत ढाबों पर बस रोकने पर चालक-परिचालक पर होगी कार्रवाई, शिकायत यहां करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Roadways Bus: अनाधिकृत ढाबों पर बस रोकने पर चालक-परिचालक पर होगी कार्रवाई, शिकायत यहां करें
Fri, 07 Mar 2025 04:06 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 07 Mar 2025 04:06 AM IST
सार
ढाबों पर मिलने वाली अनियमितता और खराब खानपान की शिकायत यात्री टोल फ्री नंबर 180001802877 या वाट्सएप नंबर 9415049606 पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनाधिकृत ढाबों पर यात्रियों से हुई अभद्रता की शिकायतों के बाद रोडवेज ने यह फैसला लिया है कि बसें अब सिर्फ अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी। एक मार्च से यह नियम लागू कर दिया गया है। ऐसा नहीं करने वाले चालक-परिचालकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ढाबा संचालक रोडवेज कर्मियों की मिलीभगत से मुसाफिरों की जेब पर डाका डाल रहे हैं। खानपान सामग्री के मनमाने रुपये वसूल रहे हैं। विरोध पर उनके साथ अभद्रता करते हैं। क्षेत्रीय रोडवेज प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा का कहना है कि चालक-परिचालक यदि अनाधिकृत ढाबों पर बसों को रोकते हैं तो उनकी चेकिंग कराई जाएगी। ढाबों पर मिलने वाली अनियमितता और खराब खानपान की शिकायत यात्री टोल फ्री नंबर 180001802877 या वाट्सएप नंबर 9415049606 पर कर सकते हैं।
विज्ञापन