फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadways bus going from GT Road Highway to Delhi caught fire, 54 passengers narrowly escaped

Aligarh News: जीटी रोड हाईवे से दिल्ली जा रही रोडवेज बस में लगी आग 54 मुसाफिर बाल बाल बचे

Wed, 30 Nov 2022 07:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus going from GT Road Highway to Delhi caught fire, 54 passengers narrowly escaped
अलीगढ़ के गभाना में शार्ट-सर्किट से लगी आग में जलती रोडवेज बस। संवाद - फोटो : GABHANA
जीटी रोड हाईवे से दिल्ली जा रही रोडवेज बस में सोमवार देर रात भांकरी के पास आग लग गई। अचानक आग लगने से यात्री दहशत में आ गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को तुरंत रोक दिया। शीशा तोड़कर सभी 54 सवारियों को सुरक्षित निकाला गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ये बस एटा से दिल्ली जा रही थी। अलीगढ़ शहर से बाहर निकलते ही भांकरी में ये हादसा हो गया।
विज्ञापन

सोमवार की रात एटा डिपो के बस चालक सत्यभान और परिचालक सुबोध कुमार बस नंबर- यूपी 87 टी 1996 लेकर एटा से दिल्ली जा रहे थे। बस में लगभग 54 यात्री सवार थे। रात डेढ़ बजे के करीब जैसे ही बस जीटी रोड हाईवे भांकरी के पास पहुंची, अचानक चिंगारियां निकलने लगी। बस में शार्ट सर्किट के कारण वायरिंग जलने लगी। देखते-देखते बस में आग लग गई।
विज्ञापन

इससे सवारियों में चीख-पुकार मचने लगी। चालक ने आननफानन में बस को साइड में रोक दिया और शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना पर इलाका पुलिस और दमकल गाड़ी भी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। तब तक बस बुरी तरह से जल चुकी थी। परिचालक ने यात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली रवाना किया। चालक ने मामले की सूचना परिवहन विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद बस को रोडवेज वर्कशॉप भेजा गया। जहां उसकी मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने चेताया था
अमर उजाला ने 23 नवंबर के अंक में रोडवेज की खस्ताहाल बसों को लेकर खबर प्रमुखता से प्रकाशित थी। सर्द हवा के अलावा रोडवेज की बसें भी दे रही दर्द शीर्षक से प्रकाशित इस खबर में रोडवेज की बसों की जर्जर हालत को बयां किया गया था। अधिकारियों से इस संबंध में बात भी की गई थी। इसके बाद भी रोडवेज अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।

एटा डिपो की जिस बस में आग लगी है, वो डिपो भी अलीगढ़ परिक्षेत्र में आता है। बसों की नियमित फिटनेस नहीं होने के कारण इनकी हालत खराब हो चुकी है। अधिकांश बसों में सीटें, खिड़कियों के शीशे टूट हुए हैं। इंजन भी भगवान भरोसे हैं। इन बसों की बॉडी भी खराब हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed