{"_id":"6882683159389a042a08c4d5","slug":"roadways-bus-collided-with-police-vehicle-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: रोडवेज बस ने पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर, सिपाही-होमगार्ड घायल, चालक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: रोडवेज बस ने पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर, सिपाही-होमगार्ड घायल, चालक पकड़ा
Thu, 24 Jul 2025 10:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:37 PM IST
सार
लोधा क्षेत्र के खेरेश्वर हाईवे पर पीआरवी-742 पर तैनात कांस्टेबल और होमगार्ड वीरेश पेट्रोलिंग कर रहे थे। रात करीब 1:30 बजे गांव बहलोलपुर के पास पॉइंट पर खड़े थे, तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे वह एक गड्ढ़े में पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन
- फोटो : संवाद
विस्तार
लोधा अंतर्गत खेरेश्वर हाईवे पर 23 जुलाई देर रात तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी । हादसे में सिपाही और होमगार्ड घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 23 जुलाई की रात लोधा क्षेत्र के खेरेश्वर हाईवे पर पीआरवी-742 पर तैनात कांस्टेबल सुरजीत निवासी गांव जलालपुर थाना फतेहाबाद आगरा और होमगार्ड वीरेश पेट्रोलिंग कर रहे थे। रात करीब 1:30 बजे गांव बहलोलपुर के पास पॉइंट पर खड़े थे, तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे वह एक गड्ढ़े में पलट गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने सूचना पर पुलिस की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकाला, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज में दाखिल करा दिया है। बुलंदशहर डिपो की बस के चालक राजेश निवासी अनूपशहर बुलंदशहर को हिरासत में लेकरे बस को कब्जे में ले लिया है । बस लखनऊ से 36 सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। बस की सवारियों को अन्य बसों से गंतव्य को रवाना कर दिया गया ।
विज्ञापन
हादसे में घायल सिपाही और कांस्टेबल का इलाज चल रहा है, दोनों की हालत में सुधार है। सिपाही सुरजीत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।-संजीव तोमर, सीओ गभाना