फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadways

अलीगढ़ः शीतलहर-कोरोना ने थामे रोडवेज बसों के पहिये

Thu, 13 Jan 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Roadways
गांधी पार्क बस अड्डे पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : CITY OFFICE
बढ़ती ठंड और कोरोना ने इन-दिनों रोडवेज बसों के पहिये थाम दिए हैं। बसों से सफर करने के लिए पर्याप्त संख्या में बस अड्डों पर यात्री नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में चालक-परिचालक आवाज लगाकर जैसे तैसे कुछ सवारियां बैठाते हैं। तब जाकर अपने गंतव्य के लिए निकलते हैं। भीड़ न होने का एक कारण रुके हुए सहालग भी हैं, जबकि दिसंबर में लोगों की इतनी भीड़ उमड़ रही थी कि अधिकारी बस उपलब्ध नहीं करा पा रहे थे।
विज्ञापन

बता दें कि दिसंबर महीने में शहर के गांधी पार्क बस अड्डा, मसूदाबाद बस अड्डा और सारसौल बस अड्डे पर इतने यात्री उमड़ रहे थे कि देखते ही देखते मिनटों में रोडवेज बस फुल भर जाती थीं और अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाती थीं। दोपहर तक को हालत यह रहती कि सभी बस रूट पर दौड़ती रहती और यात्री बस अड्डों पर इंतजार करते रहे। घंटों के इंतजार के बाद बस आती तो सीट पाने के लिए मारामारी रहती। सबसे ज्यादा दिक्कत मथुरा, आगरा, कानपुर, एटा, फर्रुखाबाद, कासगंज, मुरादाबाद के रूटों पर थी, लेकिन जनवरी महीने में बढ़ रही ठंड और कोरोना संक्रमण का प्रसार तेज होने के चलते लोग अब सार्वजनिक वाहनों से सफर करने के लिए कतराने लगे हैं। आसपास के जिले और शहर में जाने के लिए लोग अपने वाहनों को तवज्जो दे रहे हैं, जबकि इन दिनों सहालग भी नहीं हैं, इसलिए भी भीड़ नहीं उमड़ रही। इसका असर रोडवेज बसों के संचालन पर देखने को मिल रहा है। बस चालक और परिचालक किसी तरह घंटों में सवारियों को भर पा रहे हैं। परिचालक 25 सवारियों को बैठाने के लिए घंटो तक पसीना बहाते हैं। तब जाकर बस को लेकर रवाना होते हैं। इस संबंध में बुद्धविहार डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि सहालग न होने की वजह से भी यात्रियों का आवागमन नहीं हो रहा है। हालांकि बढ़ी हुई ठंड और कोरोना भी एक वजह हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed