फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   road from GT Road to Maharawal Railway Station will be four lane

Good News: जीटी रोड से महरावल रेलवे स्टेशन तक का मार्ग होगा फोर लेन, 36.91 करोड़ का बजट जारी

Fri, 07 Feb 2025 03:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 03:47 PM IST
सार

इसके बनने के बाद सूत मिल चौराहे से होकर रेलवे के माल गोदाम तक पहुंचने वाले भारी मालवाहक वाहनों को शहर के भीतर नहीं जाना होगा बल्कि बाहर से ही रास्ता मिल जाएगा। इससे शहर में भी कई प्वाइंट का जाम समाप्त होगा।

विज्ञापन
road from GT Road to Maharawal Railway Station will be four lane
जीटी रोड - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के जीटी रोड से महरावल रेलवे स्टेशन तक जा 3.1 किलोमीटर का मार्ग फोरलेन बनेगा। शासन स्तर से प्रोजेक्ट की मंजूरी के साथ ही 36.91 करोड़ का बजट जारी कर दिया गया है। लोकनिर्माण विभाग द्वारा इसका निर्माण कराया जाएगा। इस मार्ग के बनने के बाद सूत मिल चौराहे से होकर रेलवे के माल गोदाम तक पहुंचने वाले भारी मालवाहक वाहनों को शहर के भीतर नहीं जाना होगा बल्कि बाहर से ही रास्ता मिल जाएगा। इससे शहर में भी कई प्वाइंट का जाम समाप्त होगा।

विज्ञापन


रेलवे का मालगोदाम पहले शहर में रेलवे स्टेशन पर ही था। लड़खड़ाई ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए इसे जेल रोड की ओर शिफ्ट किया गया। बाद में यहां पर भी यातायात की समस्या खड़ी हो गई तो इसका रास्ता बरौला बाईपास की ओर कर दिया गया। अब रेलवे माल गोदाम तक माल पहुंचाने वाले माल वाहक वाहन वाहन सूत मिल चौराहा होकर बरौला की ओर जाते हैं। इस कारण फलमंडी, एलमपुर, एफसीआई गोदाम और सूत मिल चौराहे तक प्रतिदिन भयंकर जाम की स्थिति रहती है।
विज्ञापन


इससे मालवाहक वाहनों के साथ-साथ शहर के लोगों और राहगीरों को भी परेशानी होती है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए शहर के बाहरी हिस्से महरावल रेलवे स्टेशन पर बड़ा मालगोदाम बनाया गया। यहां पर अधिक क्षमता की लोडिंग-अनलोडिंग की व्यवस्था की गई है। इसी माल गोदाम को अब एनएच-91 (जीटी रोड) से फोर लेन के माध्यम से जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीटी रोड से महरावल रेलवे स्टेशन माल गोदाम तक फोर लेन मार्ग के लिए पैसा स्वीकृत हो चुका है। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। कोशिश होगी इसे इसी वर्ष अंत तक पूरा कर लें। - संजीव पुस्कर, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड-1 पीडब्ल्यूडी

परियोजना

  • स्वीकृत लंबाई-3.1 किलोमीटर
  • परियोजना की लागत- 36.91 करोड़ रुपये
  • कार्यदायी संस्था- लोक निर्माण विभाग खंड-1


यह होगा फायदा

  • महरावल पर ही एनएच-91 का बाईपास प्वाइंट शुरू होता है। यहां से वह वाहन जो शहर में आना चाहते हैं, प्रवेश करते हैं। इसी प्वाइंट से भारी वाहन, कंटेनर महरावल मालगोदाम की ओर चले जाएंगे। शहर में करीब 8 किलोमीटर का पुराने जीटी रोड का हिस्सा और इस पर बसी आबादी को जाम से राहत मिलेगी।
  • सूत मिल चौराहे पर भी बस स्टैंड भी संचालित होता है। यहां पर वर्तमान में बस और भारी मालवाहक वाहन जब एक साथ आ जाते हैं तो स्थिति जटिल हो जाती है। यहां भी लोगों को और यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed