फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   road accident on Hathras highway Out-of-control car overturns three dead including driver

UP: दिल्ली-कानपुर हाईवे पर झपकी से अनियंत्रित कार गड्ढे में पलटी, तीन की मौत, बच्चे समेत चार घायल

Sun, 16 Aug 2026 09:33 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 16 Aug 2026 09:33 AM IST
सार

यूपी के हाथरस में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
road accident on Hathras highway Out-of-control car overturns three dead including driver
road accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सिकंदराराऊ के दिल्ली-कानपुर हाईवे पर शनिवार देर रात गांव उमरावपुर के निकट तेज रफ्तार कार हाईवे पर लगे संकेतक को तोड़ते हुए खड्ढे में पलट गई। चालक को झपकी आने से यह घटना हुई। हादसे में हरदोई के रहने वाले रामजी (27), अवधेश (48) व जगतपाल (50) की मौत हो गई। ढाई साल के बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन


बांगरमऊ उन्नाव के रहने वाले राजपाल उर्फ राजू (30) परिवार के साथ नोएडा के सेक्टर-16 में रहते हैं। वह कपड़े प्रेस करने व कार धुलाई का काम करते हैं। राजपाल के अलावा इनका साला रामजी निवासी हरदोई व रामजी के मामा अवधेश व जगतपाल भी नोएडा में काम करते हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

राजपाल के चाचा की शनिवार को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। घटना की जानकारी पर शनिवार को राजपाल परिवार व रिश्तेदारों के साथ कार से उन्नाव के लिए रवाना हुए। गाड़ी में उनकी पत्नी गोल्डी (28), ढाई साल का बेटा नक्श व एक अन्य रिश्तेदार मायापाल (40) साथ थीं। कार तेज रफ्तार में थी।

 
विज्ञापन

गाड़ी चला रहे रामजी को अचानक झपकी आई, जिससे वह गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठे और कार संकेतक तोड़ते हुए खेत में पलट गई। हादसे में तीनों की मौत हो गई जबकि घायलों को काफी मुश्किल से गाड़ी से निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। गोल्डी के हाथ में फ्रैक्चर तथा सिर में चोट आई। राजपाल व मायापाल के भी सिर में चोट लगी। बच्चे को हल्की खरोंच आई। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजन तीनों शवों को लेकर हरदोई चले गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही पांच मिनट में पीआरवी मौके पर थी। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।-चिरंजीवनाथ सिन्हा, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed