{"_id":"5bde8ad2bdec22699a739dc6","slug":"road-accident-in-yamuna-expressway-4-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस वे पर स्कोडा व सफारी कार टकराई, महिला सहित 4 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेस वे पर स्कोडा व सफारी कार टकराई, महिला सहित 4 की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेस वे पर सादाबाद थाना क्षेत्र के पास स्कोडा और सफारी कार आपस में भिड़ गईं। इस दुर्घटना में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई है। इस बात की जानकरी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। घायलों को आगरा के कृष्णा हॉस्पिटल रामबाग में भर्ती कराया गया है। घायलों के नामों की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। पुलिस दुर्घटना में घायल लोगों के परिवारों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। घटना का कारण तेज रफ्तार को माना जा रहा है। पुलिस ने आधिकारिक रूप से अभी इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी है। दुर्घटना में मृत महिला सहित चारों लोगों के शरीर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं।
प्राथमिक जांच के बाद इन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शवों को ले जा रही एम्बुलेंस चंदपा के पास खराब हो गई। जिसके बाद दूसरा वाहन मंगाया गया।