फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Road Accident

अलीगढ़ः खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज, पांच घायल

Wed, 21 Jul 2021 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Road Accident
मूसलाधार बारिश, कीचड़, मिट्टी की फिसलन और अंधेरे में बेवर से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस एक खड़े ट्रक में जा घुसी। पनैठी के पास हुए इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार रात दस बजे थाना गांधीपार्क क्षेत्र के बौनेर के पास बेवर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में बस के चालक-परिचालक समेत पांच सवारियां घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कन्नौज के दुर्गापुर निवासी प्रमोद कुमार बेबर डिपो की रोडवेज बस पर चालक हैं। बस में बेवर से 43 सवारियां थीं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गांधीपार्क हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि हादसे में बस चालक प्रमोद कुमार के अलावा परिचालक इटावा के जसवंतनगर के पंगावली निवासी दयाशंकर घायल हो गए। इसके अलावा एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव थानपुर निवासी शैलेंद्र हवलदार, कन्नौज के थाना सांकौर के गांव पैरोर निवासी विनोद कुमार व रवि कुमार घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed