फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Road Accident

सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Sat, 15 Feb 2020 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Road Accident
धनीपुर मंडी पर हुए सड़क हादसे के बाद जिला अस्पताल में विलाप करते मृतकों के परिजन। - फोटो : CITY OFFICE
मिनी बस की रफ्तार शुक्रवार को फिर जानलेवा साबित हुई। जीटी रोड पर गांधीपार्क थाने के बगल में देर शाम बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदती हुई बस तेजी से भाग गई। एक्सीडेंट में दोनों दोस्तों की मौत हो गई। खबर पर हरकत में आई पुलिस आनन-फानन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां देखते ही मृत घोषित कर दिया गया। इस खबर पर दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पंचायतनामा आदि की औपचारिकताओं के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम केंद्र में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

गांधीपार्क की कुंवर नगर कालोनी निवासी 24 वर्षीय सचिन पुत्र प्रेम सिंह अपने हम उम्र दोस्त संदीप पुत्र हरीओम शर्मा संग शाम को घर से बाइक पर घूमने निकला था। सचिन पिता की मृत्यु के बाद ऑडिट विभाग में चतुर्थ श्रेणी पद पर सेवारत था, जबकि संदीप ड्राइवर था। दोनों देर शाम बौनेर के ढाबे पर खाना खाने के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे। तभी धनीपुर मंडी से थाने की ओर बढ़ते समय एटा चुंगी चौराहे से सवारियां लेकर तेज रफ्तार से जाती मिनी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान दोनों में से किसी ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था। इस दुर्घटना के बाद पब्लिक के शोर व घेराबंदी के प्रयास के बीच बस ड्राइवर तेजी से बस लेकर बौनेर की ओर भाग गया। इसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। इंस्पेक्टर गांधीपार्क सुधीर धामा के अनुसार शव पोस्टमार्टम केंद्र में रखवा दिए गए हैं। पहचान के बाद परिवार को सूचना दे दी गई थी। आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, रोते बिलखते पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। देर रात परिवारों को संभाल पाना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

मिनी बसों की रफ्तार ने तो शहर से बाहर करा दिए थे अड्डे?
बात ज्यादा पुरानी नहीं है। पिछले साल आगरा रोड पर तेज रफ्तार मिनी बस के एक्सीडेंट के बाद मची हायतौबा पर जिला प्रशासन ने शहर के अंदर से सभ प्राइवेट बस स्टैंड बाहर करा दिए थे। इसके लिए बाकायदा स्थान तय किए गए। एटा रोड पर बोरना के पास से बसें आगे जाएंगी। आगरा रोड पर सासनी गेट से बसें आगे जाएंगी। इसी तरह अतरौली अड्डा, खैर अड्डा, संभल अड्डा आदि बाहर किए गए। जब यह बसें बाहर हो गईं तो फिर थाने के सामने से बस रफ्तार में कैसे दौड़ रही हैं यह सवाल आज फिर खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed