{"_id":"5e2221c28ebc3e4b4c439167","slug":"road-accident-aligarh-news-ali2243368197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-ट्रक भिड़ंत में दर्जन भर यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस-ट्रक भिड़ंत में दर्जन भर यात्री घायल
विज्ञापन
घायल महिला।
- फोटो : CITY OFFICE
अनूपशहर रोड पर बुलंदशहर जिले में छतारी थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर के पास शुक्रवार देर शाम रोडवेज बस व ट्रक की भिड़ंत में एक दर्जन यात्री व ट्रक चालक जख्मी हो गए। जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया है। दुर्घटना उस वक्त हुई, जब बस डिबाई से सवारियां लेकर अलीगढ़ आ रही थी। घायलों में ज्यादातर अलीगढ़ के हैं।
डिबाई से सवारियां लेकर बस जैसे ही नारायणपुर के पास पहुंची, तभी इधर से अनियंत्रित गति से जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। आमने-सामने की भिड़ंत के बाद बस सड़क से उतरकर आधी खड्ड में चली गई।
इस दुर्घटना में ट्रक चालक सोनू निवासी डिबाई के अलावा अनवार उसकी पत्नी साजिश निवासी जीवनगढ़ क्वार्सी, अली हसन व उसकी पत्नी समीना निवासी जीवनगढ़ क्वार्सी, यासीन व खातून निवासी जमालपुर, चमन खां पुत्र शौकत निवासी अहार जहांगीराबाद, संतोष देवी व कौशल्या निवासी सराय नारायण सासनी गेट, नाजिया पत्नी चमन, नूरबानो व एक अज्ञात जख्मी हैं। घायलों की हालत स्थिर है।