फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RMPU's new government asked for the proposal of the map

आरएमपीयू का नए सिरे से शासन ने मांगा नक्शा का प्रस्ताव

Mon, 11 Jul 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
RMPU's new government asked for the proposal of the map
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस बार बजट और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से विद्यार्थियों और शिक्षकों का विवरण मांगने को लेकर नहीं, बल्कि नक्शे को लेकर आया है। अब शासन ने नए सिरे से नक्शा का प्रस्ताव मांगा है। नए सिरे से नक्शा मांगने की वजह कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय भवन का प्लिंथ बीम नीचे होने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

कुलपति द्वारा शासन में की गई इस शिकायत के बाद मंडलायुक्त गौरव दयाल के निर्देशन में लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं की टीम ने निर्माणाधीन विश्वविद्यालय भवन का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने के बाद शासन से भी बीम की जांच कराई गई। लखनऊ से आई टीम ने भी जांच रिपोर्ट में कुलपति की शिकायत को सही बताया। इसी के बाद लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव ने विश्वविद्यालय भवन का नए सिरे से नक्शे का प्रस्ताव मांगा है। नक्शा में संशोधन के बाद प्लिंथ बीम को ऊंचा किया जा सकेगा। क्योंकि यह सड़क से काफी नीचे है। जिसकी वजह से बारिश का पानी भवन के अंदर भरने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed