{"_id":"6a50146ef65216ad3804f642","slug":"risk-of-dengue-and-malaria-rises-fogging-operations-still-in-limbo-aligarh-news-c-2-1-ali1027-1016606-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ा, फाॅगिंग अब भी अधर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ा, फाॅगिंग अब भी अधर में
विज्ञापन
डेंगू मच्छर।
- फोटो : Archive
बारिश शुरू होने के साथ जिले में डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार का खतरा बढ़ गया है, लेकिन मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के इंतजाम अधूरे हैं। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में फागिंग न होने से लोगों की चिंता बढ़ी है।
स्वास्थ्य विभाग ने मई-जून में 144 संवेदनशील गांवों और नगर निगम क्षेत्र के 90 मोहल्लों में एंटी लार्वा के छिड़काव, फाॅगिंग, सफाई और जलभराव खत्म कराने के निर्देश दिए थे, मगर अभी तक सभी स्थानों पर कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी।
अतरौली ब्लॉक के गांव खेड़ा, रजातऊ, खानपुर, नाथपुर, नगला बंजारा, नहल, खेड़िया ताल्लुक लोहगढ़, लोहगढ़ और सालारपुर समेत कई गांवों में अभी तक दवा का छिड़काव नहीं हुआ। रजातऊ की प्रधान अंजू रानी और गांवखेड़ा के प्रधान अमित ने दवा न मिलने की बात कही, जबकि गजरौली असरफाबाद के प्रधान हृदेश ने छिड़काव होने की पुष्टि की। जिले में अब तक करीब 60 प्रतिशत गांवों में ही दवा छिड़काव होने का अनुमान है।
विज्ञापन
हमने सूची सौंपी थी, उसके अनुसार सभी विभाग अपना अपना काम कर रहे हैं। हमारी टीमें भी सक्रिय हैं। गांव-गांव दस्तक दे रही हैं। अभी तक 60 फीसदी गांवों में छिड़काव का औसत है। पूर्व में दी गई सूची से मिलान कर नए सिरे से सूची बनाकर जिला स्वास्थ्य समिति के समक्ष अगले सप्ताह रखी जाएगी, ताकि इसी माह में शत-प्रतिशत छिड़काव हो सके।
-विनीता मिश्रा, डीएमओ
प्रतिदिन रोस्टर बनाकर आठ वार्ड में फाॅगिंग कराई जा रही है। पहले संवेदनशील सूची वाले इलाके लिए जा रहे हैं। ऐसा नहीं कि कहीं फाॅगिंग नहीं हो रही। -डाॅ.रामानंद त्यागी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी