फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rinku Singh being blessed to be selected in the Indian team

Aligarh News: केकेआर का आईपीएल सफर खत्म, अब रिंकू सिंह के भारतीय टीम में चुने जाने की हो रहीं दुआ

Mon, 22 May 2023 03:26 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 22 May 2023 03:26 AM IST
सार

भारत में ही नहीं पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमी रिंकू सिंह की बल्लेबाजी के मुरीद हो गए हैं। प्रशंसक उनके भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाने की दुआ कर रहे हैं। उधर, पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने भी उनकी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि रिंकू का यह सीजन शानदार रहा। सोशल मीडिया पर रिंकू की तारीफें हो रही हैं। 

विज्ञापन
Rinku Singh being blessed to be selected in the Indian team
रिंकू सिंह - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) की टीम का सफर आईपीएल-2023 में भले ही खत्म हो गया, लेकिन इस टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज अलीगढ़ की शान रिंकू सिंह ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी गहरी छाप छोड़ दी। भारत में ही नहीं पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमी रिंकू सिंह की बल्लेबाजी के मुरीद हो गए हैं। प्रशंसक उनके भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाने की दुआ कर रहे हैं। उधर, पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने भी उनकी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि रिंकू का यह सीजन शानदार रहा। सोशल मीडिया पर रिंकू की तारीफें हो रही हैं। 

विज्ञापन

आईपीएल में रिंकू के ऊपर कप्तान नीतेश राणा ने भरोसा जताया, इसके बाद उसने अपने बल्ले से जो कहर बरपाया है वो सारी दुनिया ने देखा है। जल्द ही वह भारतीय टीम में खेलते दिखेंगे।-अजय शर्मा, प्रशिक्षक, अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी

विज्ञापन

गुजरात के खिलाफ अंतिम ओवर में लगाए गए पांच गेंदों पर पांच छक्के क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद रखे जाएंगे। मैं दुआ करता हूं उनको जल्दी ही भारतीय टीम में खेलते हुए देख सकूं। -फाजिल इलियासी, प्रशिक्षक, 360 क्रिकेट एकेडमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंकू की बल्लेबाजी देखकर दिल खुश हो गया। आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी करके उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है। भगवान से प्रार्थना है कि वह भारतीय टीम में शामिल हो जाएं। -लकी कुमार, प्रशिक्षु क्रिकेटर
टीवी पर कमेंटेटर बार-बार रिंकू सिंह कहकर उनकी तारीफ करते हैं तो बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने अलीगढ़ का नाम रोशन किया है। भारत के लिए खेलेंगे तो बहुत अच्छा लगेगा। -उत्कर्ष जादौन, प्रशिक्षु क्रिकेटर


2013 में दो गेंदों पर जड़े थे दो छक्के
आईपीएल में फिनिशर बनकर उभरे रिंकू सिंह ने वर्ष 2013 में सोनेट क्लब से खेलते हुए क्रीड़ा क्रिकेट एकेडमी के खिलाफ दो गेंद पर दो छक्के लगाकर मैच जिता दिया था। फाइनल में दो गेंद पर 11 रन की जरूरत थी। मैच के गवाह रहे अनिल वर्मा ने बताया कि जीत मुश्किल लग रही थी तब संरक्षक पवन शर्मा ने एलान किया कि रिंकू अगर दो गेंद पर दो छक्के लगाते हैं तो पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। रिंकू ने छक्के जड़ दिए। पहली बार मैन ऑफ सीरीज के तीन हजार और पांच हजार रुपये इनाम में उन्हें मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed