किसान की बल्ले-बल्ले: मंडियों में एक दिन में पहुंचा 11 हजार टन धान, खैर में 14 घंटे जाम, पुलिस के छूटे पसीने
धनीपुर में 29 सितंबर रात एक बजे के बाद व खैर मंडी में रात तीन बजे के बाद धान लदे वाहनों का प्रवेश शुरू किया गया था। इससे पहले वाहनों की कतार मंडियों के बाहर लग गई। इससे अलीगढ़-पलवल मार्ग जाम हो गया। चूंकि खैर मंडी में स्थान भी कम है, हाईवे भी मंडी के सामने सकरा है। इससे वाहन यहां फंसते गए और जाम लगता गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धान का बढ़ा रकबा, बंपर पैदावार और अच्छी कीमतों ने किसानों की बल्ले-बल्ले कर दी है लेकिन प्रमुख मंडियों में धान की आवक ने यातायात व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। 29 सितंबर को धनीपुर व खैर मंडी सहित जिले की सात मंडियों में 11 हजार टन धान पहुंचा। इससे यातायात व्यवस्था चरमरा कर रह गई। अलीगढ़-पलवल मार्ग रविवार रात 10 बजे से सोमवार दोपहर 12 बजे तक जाम रहा। वहीं सोमवार को छर्रा मार्ग भी सुबह छह से दोपहर तीन बजे तक नौ घंटे जाम रहा।
धनीपुर में 28 सितंबर रात एक बजे के बाद व खैर मंडी में रात तीन बजे के बाद धान लदे वाहनों का प्रवेश शुरू किया गया था। इससे पहले वाहनों की कतार मंडियों के बाहर लग गई। इससे अलीगढ़-पलवल मार्ग जाम हो गया। चूंकि खैर मंडी में स्थान भी कम है, हाईवे भी मंडी के सामने सकरा है। इससे वाहन यहां फंसते गए और जाम लगता गया। 29 सितंबर दोपहर 12 बजे के बाद यातायात शुरू हो सका। इसके चलते कस्बा खैर में तो मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस को गलियों में भटकना पड़ा। वहीं स्कूली बच्चों को ले जा रहे वाहन भी घंटों जाम में फंसे रहे। इसी तरह के हालात छर्रा में रहे। यहां दिन में आठ घंटे करीब जाम लगा रहा।
हमारी मंडी में हर दिन 50 हजार क्विंटल से ज्यादा माल आ रहा है। रविवार को 60 हजार क्विंटल से अधिक माल आ गया। यहां भाव नरेला की तर्ज पर मिल रहा है। इसलिए माल की आवक अधिक है। -तनिष्क प्रताप सिंह, आढ़ती धनीपुर मंडी
विज्ञापन विज्ञापन
हमारे यहां से हरियाणा व दादरी मिल के दो दर्जन खरीदार माल खरीद रहे हैं। रात को माल आने पर सुबह नौ बजे बोली लग जाती है और नकद भुगतान हो जाता है, इसलिए माल की आवक अधिक है। -यश गोयल, आढ़ती धनीपुर मंडी
धान ले जा रहे किसानों के चलते खैर अनाज मंडी के बाहर लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए कार्ययोजना बना ली गई है। शिफ्टवाइज पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी वाहनों का आवागमन सुचारू कराएंगे ताकि जाम न लगे। - अमृत जैन, एसपी देहात
प्रमुख कारण ये भी
धनीपुर पर रात में रहती जाम की समस्या
धनीपुर मंडी में अंदर भी जगह काफी है। बाहर हाईवे भी काफी लंबा है, इसलिए यहां जाम की समस्या कम रहती है। रात में जब एक बजे से पहले प्रवेश नहीं मिलता, उस समय जाम लगता है।
ये हैं अनुमानित आंकड़े
- 60 हजार क्विंटल माल धनीपुर मंडी पहुंचा
- 60 हजार क्विंटल माल खैर मंडी पहुंचा
- 25 हजार क्विंटल माल छर्रा मंडी पहुंचा
- 12 हजार क्विंटल माल इगलास मंडी पहुंचा
- 6000 क्विंटल माल गभाना मंडी पहुंचा
- 5000 क्विंटल माल अतरौली मंडी पहुंचा
- 3500 क्विंटल माल हरदुआगंज मंडी पहुंचा
जिले में भी रकबा बढ़ा
- 83000 एकड़ पिछले वर्ष जिले में था धान का रकबा
- 89000 एकड़ इस बार जिले में हुआ धान का रकबा