फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   reward on main accused Dev Prakash Madhukar increased

हाथरस हादसा : 25 हजार से 1 लाख ...इस तरह बढ़ती गई मधुकर पर इनामी राशि, अब पुलिस की गिरफ्त में है मुख्य आरोपी

Sat, 06 Jul 2024 12:26 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 06 Jul 2024 12:26 AM IST
सार

जिला स्तर से एसपी ने सबसे पहले 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसकी रिपोर्ट रेंज स्तर पर आने पर आईजी स्तर से 50 हजार का इनाम घोषित किया गया। फिर उसकी रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय पर जाने पर वहां से एक लाख रुपये का इनाम घोषित हुआ।

विज्ञापन
reward on main accused Dev Prakash Madhukar increased
मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर - फोटो : संवाद

विस्तार

सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में हुए सत्संग की अनुमति लेने वाले और हादसे की मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर पर पहले 25 हजार का इनाम रखा गया था। जब उसकी गिरफ्तारी हुई है, तब उस पर एक लाख का इनाम है।

विज्ञापन


सिकंदराराऊ हादसे के मुकदमे में मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर पर इनाम की प्रक्रिया नीचे से शुरू होकर ऊपर तक गई। इस पर जिला स्तर से एसपी ने सबसे पहले 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जिसकी रिपोर्ट रेंज स्तर पर आने पर आईजी स्तर से 50 हजार का इनाम घोषित किया गया। इसकी रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय पर जाने पर वहां से एक लाख रुपये का इनाम घोषित हुआ।
विज्ञापन


एक लाख इनामी देव प्रकाश मधुकर गिरफ्तार
5 जुलाई  को यूपी पुलिस ने देर शाम मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर गिरफ्तार कर लिया। मधुकर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार किया। हाथरस भगदड़ के बाद मुख्य आरोपी मधुकर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 6 जुलाई को मधुकर की हाथरस अदालत में पेशी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथरस भगदड़ मामले में पुलिस ने अभी तक सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 2 जुलाई को हाथरस के सिकंदरामऊ के ग्राम फुलरई मुगलगढ़ी में सूरज पाल उर्फ नारायण साकार हरि भोले बाबा के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 भक्तों की मौत हो गई थी। इनमें 112 महिला, 2 पुरूष, 6 बच्चे, एक बच्ची है। 

सभी शवों की पहचान हो गई है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो गई है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा-105, 110, 126(2), 223 और 238 के अंतर्गत मामला दर्ज़ किया गया है। इससे पहले छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

राह चलते हुई गिरफ्तारी
कांड के मुख्य आरोपी और एक लाख के इनामी देवप्रकाश मधुकर को हाथरस पुलिस की टीम ने गिरफ्तारी कर लिया है। यह गिरफ्तारी दिल्ली में सड़क से राह चलते हुई है। अस्पताल से कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। बाकी तमाम जानकारी शनिवार को पूछताछ के बाद साझा की जाएगी।
-निपुण अग्रवाल, एसपी हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed