फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Revealed murder of cleaner, three Accused arrested

लोहे से लदा ट्रक को लूटने और क्लीनर की हत्या करने वाले गैंग को पुलिस ने दबोचा, सरगना सहित तीन गिरफ्तार

Mon, 25 Jan 2021 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 25 Jan 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Revealed murder of cleaner,  three Accused arrested
आरोपियों को लेकर पत्रकारोx को जानकारी देते एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत। - फोटो : अमर उजाला
बन्नादेवी थाना क्षेत्र के बरौला बाईपास से लोहे से लदे ट्रक को लूटने और उसके क्लीनर की हत्या करने वाले गैंग को पुलिस ने दबोच लिया है। गैंग के सरगना सहित तीन लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं और माल बरामद कर लिया गया है। गैंग का एक सदस्य अभी फरार है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। इस खुलासे पर एसएसपी ने पुलिस टीम की पीठ ठोंकी है।
विज्ञापन


एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि 15 जनवरी की रात करीब 15 लाख रुपये की कीमत की लोहे की पत्तियों से लदा ट्रक बरौला बाईपास रोड कृष्णा लाज के सामने से गायब हुआ था। साथ में क्लीनर दौलत राम पुत्र रामजीत निवासी तोछी थाना पालीमुकीमपुर भी गायब था। ट्रक मालिक/चालक सुरेंद्र सिह निवासी संगम विहार थाना बन्नादेवी ने क्लीनर पर ही अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया था। मगर 19 जनवरी को दौलत राम का शव छाता मथुरा व खाली ट्रक नौझील में बिना माल के मिला था। क्लीनर की गोली मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में सीओ द्वितीय राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर बन्नादेवी धीरेंद्र मोहन की टीम ने मुखबिरों का जाल बिछाया तो प्रकाश उर्फ चाचा पुत्र दिगंबर सिंह निवासी गोविंदपुर सादाबाद हाथरस हाल पता महर्षि गौतम स्कूल के पीछे नगला कलार बन्नादेवी का नाम सामने आया, जिसे बीती रात खैर बाईपास से तमंचा, कारतूस व ट्रक सहित दबोच लिया गया। उस ट्रक में 3 बंडल पत्ती लोहा भी मिला, जो लूटे गए माल का ही हिस्सा था। इस माल की पहचान ट्रक मालिक सुरेंद्र द्वारा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में प्रकाश ने स्वीकारा कि उसने अपने पुराने साथी बॉबी शर्मा पुत्र प्रेमचन्द्र शर्मा निवासी राजनगर कालोनी बन्नादेवी संग मिलकर इस वारदात को अंाजम दिया। उन्हें रुपयों की जरूरत थी। इसलिए घटना वाली रात उक्त ट्रक पर पहुंचे और क्लीनर को बातों में लगाकर उसे ट्रक सहित अगवा कर ले गए। बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और माल पलटी कर खाली ट्रक छोड़ दिया।

प्रकाश की निशानदेही से ट्रक से लूटे गए माल में से 23 बंडल लोहा पत्ती राहुल पुत्र अतर सिह निवासी जय गुरुदेव मंदिर के पीछे सलेमपुर रोड हाईवे मथुरा व सुनील पुत्र सुरेश शर्मा निवासी आजमपुर टाउनशिप रिफाइनरी मथुरा से बरामद करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूरा माल मथुरा में ही रखा गया था। बस तीन बंडल प्रकाश बेचने के इरादे से यहां लेकर आया था। उनका साथी बॉबी शर्मा अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। इस खुलासे के समय सीओ द्वितीय व इंस्पेक्टर बन्नादेवी आदि मौजूद रहे। पकड़ा गया प्रकाश पुराना अपराधी है। पूर्व में भी उस पर मुकदमे दर्ज हैं। इस खुलासे में थाना पुलिस के साथ साथ एसओजी व सर्विलांस टीम का भी सहयोग रहा है।


पैर की चोट ने कराई प्रकाश की मुखबिरी
इस घटना के खुलासे में पुलिस कई दिन तक अंधेरे में ही तीर मार रही थी। इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि एक व्यक्ति जो नगला कलार में रहता है वह ट्रक में लोहे की पत्तियों का बंडल लेकर घूम रहा है। उसे उतारने चढ़ाने के फेर में उसके पैर में चोट भी लग गई है और डॉक्टर से इलाज भी कराया है। इस खबर पर जब पुलिस ने पैर की चोट वाले व्यक्ति को खोजना शुरू किया तो प्रकाश मिल गया और जब दबिश के दौरान उसे घेरा गया तो भागने में असमर्थ था। साथ ही उसके पास लोहे की पत्तियों के तीन बंडल भी मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed