फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Retired RPF personnel health deteriorates in train

Aligarh: सेवानिवृत्त आरपीएफ कर्मी की ट्रेन में बिगड़ी तबीयत, स्टेशन पर उतारा गया, मेडिकल में भर्ती

Thu, 31 Oct 2024 10:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 31 Oct 2024 10:14 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल निवासी श्रवण कुमार अपने पिता रिटायर्ड आरपीएफ कर्मी जनार्दन राम के साथ दिल्ली से पूर्वा एक्सप्रेस में बैठे थे। उन्हें हावड़ा जाना था, मगर रास्ते में पिता की हालत बिगड़ गई। सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

विज्ञापन
Retired RPF personnel health deteriorates in train
स्टेशन पर यात्री की तबियत बिगड़ने पर मदद करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्वा एक्सप्रेस में सफर कर रहे सेवानिवृत्त आरपीएफ कर्मी की 30 अक्तूबर शाम को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर उन्हें यहां प्लेटफार्म नंबर तीन पर उतारा गया। आरोप है कि काफी देर तक रेलवे पुलिस की ओर से कोई मदद नहीं मिली। मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं ने एंबुलेंस बुलाई। बाद में यात्री को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि वह अपने पिता रिटायर्ड आरपीएफ कर्मी जनार्दन राम के साथ दिल्ली से पूर्वा एक्सप्रेस में बैठे थे। उन्हें हावड़ा जाना था, मगर रास्ते में पिता की हालत बिगड़ गई। सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिस पर अलीगढ़ स्टेशन पर उन्हें उतारा गया, मगर एक घंटे तक वे तड़पते रहे। रेलवे कर्मी, जीआरपी, आरपीएफ ने मदद नहीं की। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद भाजपा नेता संदीप चाणक्य और चंद्रमणि कौशिक ने फोन कर एंबुलेंस को बुलाया, तब उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जनार्दन राम को गंभीर हालत में भर्ती कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed