फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Retired army man dies due to electric shock

Aligarh News: करंट लगने से सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी की मौत

Sat, 21 Mar 2026 02:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Retired army man dies due to electric shock
क्षेत्र के गांव कासिमपुर खुशीपुरा निवासी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी मुनेश यादव (45) पुत्र चंद्रपाल सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। वह गांव में आटा चक्की चलाते थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे वह अपनी चक्की के बाहर लगे ट्रांसफॉर्मर के पास से लकड़ी लेकर निकल रहे थे। इसी दौरान लकड़ी ट्रांसफॉर्मर के संपर्क में आ गई, जिससे उसमें करंट दौड़ गया और मुनेश उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत छर्रा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने अपने पीछे एक बेटे और एक बेटी को रोते बिलखते छोड़ा है। वह भारतीय किसान यूनियन अधिकार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवशंकर के चचेरे भाई भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed