{"_id":"5c9e7925bdec22142773b7e0","slug":"resume-will-be-stopped-for-construction-of-dhanipur-airstrip","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर शुरू होगा धनीपुर हवाई पट्टी के निर्माण का रुका काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर शुरू होगा धनीपुर हवाई पट्टी के निर्माण का रुका काम
Sat, 30 Mar 2019 01:37 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
धनीपुर हवाई पट्टी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट के अभाव में कई महीनों से रुका धनीपुर हवाई पट्टी के अपग्रेडेशन का काम दोबारा से शुरू होगा। शासन ने निर्माण के मद में दूसरी किश्त के 7.53 करोड़ रुपये रिलीज कर दिए हैं। साथ ही आउट लाइन सर्वे का विद्युत विभाग का बकाया 1.48 करोड़ रुपया भी भेज दिया है। यह पैसा जल्द ही कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम एवं विद्युत विभाग को मिल जाएगा।
मिनी एयरपोर्ट में तब्दील होने जा रही प्रदेश की छह हवाई पट्टियों में से एक धनीपुर हवाई पट्टी के लिए शासन ने 18 करोड़ के कुल प्रोजेक्ट के सापेक्ष पहली किश्त के रूप में 7.50 करोड़ रुपया पहले ही रिलीज किया था। इस पैसे से रनवे, टैक्सी वे एवं जहाज के वाशिंग एप्रेन के निर्माण का काम पूरा हो गया था।
इसके बाद बजट के अभाव में करीब दो माह से काम रुका हुआ था। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश बाबू ने बताया कि अभी एयरपोर्ट की बिल्डिंग, एटीसी टावर, फायर स्टेशन, बाउंड्रीवाल के प्लास्टर, अंदरूनी सड़कों समेत कई अन्य काम बाकी हैं।
विज्ञापन
बजट मिलते ही इन्हें शुरू करा दिया जाएगा। एडीएम सिटी राकेश मालपाणी ने स्वीकार किया कि धनीपुर हवाई पट्टी में चल रहे निर्माण के लिए शासन ने दूसरी किश्त के रूप में सात करोड़ 53 लाख 46 हजार रुपया भेजा है। जो जल्द ही कार्यदायी संस्था को दे दिया जाएगा।