{"_id":"6906fed11cb1e2a18c048b57","slug":"restoration-of-hathi-puliya-of-aligarh-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 200 साल पुरानी हाथी पुलिया का 62 लाख रुपये से होगा जीर्णोद्धार, शासन को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 200 साल पुरानी हाथी पुलिया का 62 लाख रुपये से होगा जीर्णोद्धार, शासन को भेजा प्रस्ताव
Sun, 02 Nov 2025 12:19 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:19 PM IST
सार
वर्तमान में हाथी की पुलिया की हालत जर्जर हो चुकी है। दरारें और लीकेज के कारण यह गिरने के कगार पर है। पार्षद अब्दुल मुत्तालिब और भाजपा नेता अतुल राजा ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दों को उठाया था।
विज्ञापन
हाथीपुल का निरीक्षण करते हुए महापौर नगर आयुक्त
- फोटो : नगर निगम
विस्तार
अलीगढ़ शहर की ऐतिहासिक धरोहर 200 साल पुरानी हाथी पुलिया का सीएम ग्रिड योजना के तहत 62 लाख रुपये से जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसका प्रस्ताव नगर निगम निर्माण विभाग ने शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन
शहर के बनियापाड़ा मोहल्ला स्थित यह पुलिया उस्मानपाड़ा को ऊपरकोट से जोड़ती है। वर्तमान में इसकी हालत जर्जर हो चुकी है। दरारें और लीकेज के कारण यह गिरने के कगार पर है। पार्षद अब्दुल मुत्तालिब और भाजपा नेता अतुल राजा ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दों को उठाया था। शनिवार को महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने पुलिया का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त के निर्देश पर निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन
13.35 करोड़ रुपये से चल रहा निर्माण कार्य
सीएम ग्रिड योजना के पैकेज-2 के तहत 13.35 करोड़ रुपये से वार्ड 10, 37, 60, 68 और 87 में जीटी रोड पर महाराजा पैलेस से अब्दुल करीम चौक, जामा मस्जिद होते हुए खटीकन चौराहे तक 1.68 किमी सड़क का निर्माण चल रहा है। इस मार्ग पर स्थित हाथी पुलिया की खराब स्थिति सड़क की खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्व को प्रभावित कर रही थी। अब शासन की स्वीकृति के बाद पुल को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हाथी पुलिया अलीगढ़ की पहचान और गौरव का प्रतीक है। अनुमोदन मिलते ही इसे आकर्षक स्वरूप में पुनर्स्थापित किया जाएगा। - प्रशांत सिंघल, महापौर