फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Reshuffle works of collectorate and tehsil staff

अलीगढ़ः कलक्ट्रेट व तहसील स्टाफ के कामों में फेरबदल

Wed, 22 Sep 2021 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Reshuffle works of collectorate and tehsil staff
प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस नीति व शासन के तीन साल या उससे अधिक वर्षों से एक ही पटल पर जमे बाबुओं को हटाने के आदेशों पर अमल शुरू हो गया है । मंगलवार को जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कलक्ट्रेट व तहसीलों में बाबुओं के कार्यों में फेरबदल किया है। इसके तहत तीन साल या उससे ज्यादा समय से एक ही पटल पर जमे बाबुओं को इधर से उधर कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने पहली बार बाबुओं को निजी तौर पर बंद लिफाफों में स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इसमें एलबीसी कामिनी शर्मा को एजेए बनाया गया है। वहीं पीयूष साराभाई को कलक्ट्रेट मुख्यालय से हटाकर इगलास में एडब्ल्यूबीएन बना दिया गया है। एजेए कविता सिंह को टीएसी बनाया गया है। टीएसी अर्पित को पीयूष साराभाई की जगह एमसी प्रथम व नाजिर सदर की जिम्मेदारी मिली है। असलहा बाबू प्रवीण सिंह को कामिनी शर्मा की जगह एलबीसी बनाया गया है। एडीएम सिटी के पेशकार संजय गर्ग को एडीएम प्रशासन का पेशकार बनाया गया है। एडीएम प्रशासन के पेशकार गजेेंद्र पाल को एडीएम सिटी कोर्ट में पेशकार की जिम्मेदारी मिली है। वीआईपी बाबू शुभम को सिटी मजिस्ट्रेट के यहां भेजा गया है। एसडीएम कोल के पेशकार अमित को तहसीलदार कोल का पेशकार बनाया गया है। कोल तहसीलदार के पेशकार ललित को एसडीएम कोल का पेशकार बनाया गया है। एसीएम द्वितीय के पेशकार सुनील कुमार को इगलास भेजा गया है। एसीएम प्रथम की पेशकार सावित्री को एसीएम द्वितीय का पेशकार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed