फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Reshuffle in 10 polling places of khair, Barauli, Atrauli and Charra

अलीगढ़ः खैर, बरौली, अतरौली व छर्रा के 10 मतदेय स्थलों में फेरबदल

Sun, 16 Jan 2022 11:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Reshuffle in 10 polling places of khair, Barauli, Atrauli and Charra
जिला प्रशासन ने जिले की खैर, बरौली, अतरौली व छर्रा विधान सभा के 10 मतदेय स्थलों में मतदाताओं की सुविधाओं को देखते हुए फेरबदल किया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि खैर विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर के स्थान पर अब मिनी सचिवालय कुंवरपुर, बरौली विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय अहरौली के स्थान पर बरात घर अहरोली में मतदेय स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन

अतरौली विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल प्राइमरी स्कूल कमरा नंबर एक ककैथल के स्थान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककैथल कमरा नंबर एक, प्राइमरी स्कूल कमरा नंबर दो को पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमरा नंबर दो, जूनियर हाईस्कूल इज्जतपुर को कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल इज्जतपुर, प्राइमरी स्कूल कमरा नंबर तीन लहरा सलेमपुर को जूनियर हाई स्कूल लहरा सलेमपुर को परिमार्जित किया गया है। कन्या प्राइमरी स्कूल गिरधरपुर को कन्या प्राइमरी स्कूल लहरा सलेमपुर, प्राइमरी स्कूल कमरा नंबर एक भमोरी खुर्द को पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमरा नंबर एक भमोरी खुर्द, प्राथमिक स्कूल कमरा नंबर दो भमोरी खुर्द को पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमरा नंबर दो भमोरी खुर्द, प्राइमरी स्कूल नगला आलिया को पंचायत घर का नगला आलिया में परिमार्जित किया गया है। छर्रा विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर के स्थान पर प्राथमिक विद्यालय बजरंगपुर एवं जूनियर हाई स्कूल खरई के स्थान पर प्राइमरी स्कूल खरई में वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed