{"_id":"6431d004edce376e25083ce7","slug":"research-project-between-amu-and-iran-university-implemented-dr-kaharman-aligarh-news-c-2-ali1009-88226-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एएमयू के फारसी विभाग और ईरान विवि के बीच अनुसंधान परियोजना लागू, करेंगे साथ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एएमयू के फारसी विभाग और ईरान विवि के बीच अनुसंधान परियोजना लागू, करेंगे साथ काम
Sun, 09 Apr 2023 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 02:05 AM IST
सार
एएमयू का फारसी अनुसंधान केंद्र भारत में अपनी तरह का अनूठा शोध केंद्र है। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर सफवी द्वारा स्थापित यह केंद्र फारसी भाषा और साहित्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
एएमयू विश्वविद्यालय
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
एएमयू के इंस्टीट्यूट ऑफ फारसी रिसर्च ने सेंटर फॉर फारसी स्टडीज, खनाई फरहांग, रिपब्लिक ऑफ इस्लामिक ईरान, नई दिल्ली के निदेशक डॉ. कहमान सुलेमानी ने कहा कि एएमयू के फारसी विभाग और ईरान विवि के बीच अनुसंधान परियोजना लागू किया गया है। इसमें भारतीय और ईरानी शोधकर्ता एक साथ काम करते हैं।
विज्ञापन
डॉ. कहारमन सुलेमानी ने कहा कि एएमयू का फारसी अनुसंधान केंद्र भारत में अपनी तरह का अनूठा शोध केंद्र है। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर सफवी द्वारा स्थापित यह केंद्र फारसी भाषा और साहित्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
वास्तव में वर्तमान युग में यह केंद्र ईरान और भारत के बीच शैक्षणिक और सांस्कृतिक संबंधों के विकास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। फारसी रिसर्च सेंटर के पूर्व निदेशक डॉ. एहसानुल्लाह शकरल्लाही ने कार्यक्रम में भाग लिया। फारसी अनुसंधान संस्थान के निदेशक प्रो. मोहम्मद उस्मान गनी ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रो. अजरमी दुख्त सफवी ने केंद्र की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन