फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Report filed on 23 people who made plots on Yida's land

Aligarh News: यीडा की जमीन पर प्लॉट बनाने वाले 23 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 19 Dec 2023 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Report filed on 23 people who made plots on Yida's land
टप्पल के लालपुर मार्ग पर यमुना विकास प्राधिकरण की अधिसूचित भूमि पर बड़े स्तर पर अवैध निर्माण और प्लॉटिंग कर लोगों को धोखा देने वाले 23 कॉलोनाइजर के खिलाफ टप्पल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को प्राधिकरण टीम के निर्देश पर तहसीलदार के पत्र व शिकायत के आधार धोखाधड़ी और जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर कॉलोनियां बसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बीती चार दिसंबर को इन कॉलोनियों के अवैध निर्माण को ढहाया गया था।
विज्ञापन





बीती चार दिसंबर को टप्पल के लालपुर मार्ग पर यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने अनुमति के बगैर विकसित सात कॉलोनियों में बने भवनों व चाहरदीवारी एवं रास्तो को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कराया था। खाली कराई गई जगह की बाजार में कीमत लगभग 236 करोड़ रुपये आंकी गई थी। इसमें आनंद बिहार, मेट्रो सिटी, सिंघबाल, एक्वा ग्रीन, आशियाना आदि कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई थी। इनको बसा कर दिल्ली, हरियाणा, नोएडा, गाजियाबाद के कॉलोनाइजर खरीदारों को बड़े बड़े सपने दिखा कर व गुमराह कर रहे थे। नगर पंचायत का दर्जा हटने के बाद यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने बिना अनुमति के विकसित हो रही कॉलोनियों को ढहाने की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन






इन कॉलोनाइजर पर हुई रिपोर्ट
राजीव पुत्र ओमप्रकाश, आनंद पुत्र ओमप्रकाश, रेखा पुत्री ओमप्रकाश, सोनिया पुत्री ओमप्रकाश, विमला पुत्री ओमप्रकाश निवासी टप्पल, जयप्रकाश पुत्र चुन्नीलाल निवासी टप्पल, श्यौदान पुत्र बख्तावर निवासी टप्पल, जर्मन पुत्र पुनिया निवासी टप्पल, समय पुत्र पुनिया निवासी टप्पल, रोहताश सिंह पुत्र देशमुख निवासी टप्पल इसमें शामिल हैं। इसके अलावा ओमीन्द्र पुत्र राजपाल निवासी शरफुद्दीन जवली लोनी गाजियाबाद, सत्यवीर पुत्र जयप्रकाश निवासी सादुल्लापुर गौतमबुद्धनगर, मनोज पुत्र गंगाशरण निवासी दिल्ली, विनोदपाल पुत्र नंदकिशोर निवासी ग्रांड ओमेक्स सेक्टर 93 बी गौतमबुद्धनगर, अवनी पुत्र अंकित निवासी शास्त्री नगर गाजियाबाद, अंकित पुत्र अनिल निवासी शास्त्री नगर गाजियाबाद, अंजू पत्नी अनिल निवासी गाजियाबाद, अनिल पुत्र वीरेंद्र प्रताप निवासी गाजियाबाद, आशा कुमारी पति वेद प्रकाश निवासी पटना बिहार, दर्शन पति गोपीचंद निवासी गुरुग्राम हरियाणा, चेतन पुत्र भगवती प्रसाद निवासी पटपडगंज पूर्वी दिल्ली, राहुल चावला पुत्र नारायणदास पश्चिमी दिल्ली, पुष्पेंद्र पुत्र सतपाल निवासी गाजियाबाद के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed