फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Report filed against firm for GST evasion of 4.39 crore.

Aligarh News: 4.39 करोड़ की जीएसटी चोरी में फर्म के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 30 Jun 2026 02:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Report filed against firm for GST evasion of 4.39 crore.
बिजौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत लहरा सलेमपुर में जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। जीडी कंस्ट्रक्शन फर्म पर करीब 4-39 करोड़ रुपये की जीएसटी और सीजीएसटी धनराशि जमा न करने का आरोप है। इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी की तहरीर पर दादों थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी ओमकार सिंह ने अपनी तहरीर में बताया कि वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के दौरान फर्म को भुगतान किया गया था। जीडी कंस्ट्रक्शन फर्म को जीएसटी मद में 2 करोड़ 19 लाख 90 हजार 834 रुपये दिए गए। सीजीएसटी मद में भी इतनी ही धनराशि का भुगतान किया गया था। कुल मिलाकर, ग्राम पंचायत ने फर्म को 4 करोड़ 39 लाख 81 हजार 668 रुपये का भुगतान किया। आरोप है कि फर्म ने यह पूरी धनराशि व्यापार कर विभाग में जमा नहीं की। मामले की जांच के बाद जी.डी. कंस्ट्रक्शन फर्म को दोषी पाया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी अलीगढ़ के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


थाना दादों पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया है। फर्म के खिलाफ धारा 316(5) और 318(4) लगाई गई हैं। इसके अतिरिक्त, जीएसटी अधिनियम 2017 की धारा 132 के तहत भी मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत ने फर्म को विभिन्न कार्यों के लिए भुगतान किया था। इसमें जीएसटी और सीजीएसटी की बड़ी रकम शामिल थी। यह धनराशि फर्म को सरकार के व्यापार कर विभाग में जमा करनी थी। लेकिन आरोप है कि फर्म ने ऐसा नहीं किया और करोड़ों रुपये का गबन किया। इस धोखाधड़ी से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक फर्म पर जीएसटी चोरी मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है, जीएसटी विभाग से भी जानकारी कर जांचकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। अनिवेश कुमार, सीओ छर्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed