{"_id":"69089a904a114850420562c6","slug":"repair-of-30-roads-with-rs-5-50-crore-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 5.50 करोड़ से दो महीने में सुधरेगी सड़क की स्थिति, 30 सड़कों की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 5.50 करोड़ से दो महीने में सुधरेगी सड़क की स्थिति, 30 सड़कों की होगी मरम्मत
Mon, 03 Nov 2025 05:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 03 Nov 2025 05:35 PM IST
सार
अलीगढ़ जिले में अलग-अलग मार्गों की विशेष मरम्मत होगी। टेंडर आदि की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दो महीने में सड़कों की मरम्मत होनी है।
विज्ञापन
खराब सड़क
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खैर, अतरौली, जिरौली, नरौना बरला समेत अलीगढ़ जिले की 30 सड़कें 5.50 करोड़ से सुधरेंगी। दो महीने में इन सड़कों की विशेष मरम्मत होगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अतरौली पनेहरा जिरौली मार्ग की मरम्मत 33.79 लाख रुपये से होगी। चंडौस कसेरू से बाहरपुर मार्ग की मरम्मत 32.36 लाख रुपये से होगी। दमुआका से जलालपुर मार्ग का मरम्मत कार्य 31.69 लाख रुपये से होगा। गौमत चंडौस से नगला जैथ वाया नगला बादाम मार्ग की मरम्मत कार्य 27.62 लाख रुपये से होगा। ग्राम पंचायत बलरामपुर और मजूपुर मार्ग का मरम्मत कार्य 29.57 लाख रुपये से होगा।
विज्ञापन
इसी तरह गभाना बरौली से पोथा मार्ग, अतरौली-कासगंज मार्ग से सिरसा मार्ग, जिरौली बैम्बीपुर मार्ग से किस्थला मार्ग, रामघाट सांकरा से दीनापुर मार्ग, खेड़िया बहादुरगढ़ी से रफातपुर मार्ग, सैद आलमपुर से बिनामई मार्ग, अलीगढ़ रामघाट से सफेदपुरा मार्ग की मरम्मत होगी। इसके अलावा कासगंज अतरौली मार्ग से नगला गुलाब संपर्क मार्ग, नरौना बरला मार्ग से चंडौली बुजुर्ग मार्ग, छाता-बाजना-गौमत मार्ग, खैर सोमना से सोमना रसूलपुर मार्ग, अलीगढ़ टप्पल मार्ग से ताहरपुर मार्ग, कलुआ अमरौली मार्ग से मदनपुर छबीला मार्ग सहित अन्य मार्गों की मरम्मत होगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिले में अलग-अलग मार्गों की विशेष मरम्मत होगी। टेंडर आदि की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दो महीने में सड़कों की मरम्मत होनी है। - योगेश कुमार, अधिशाषी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग