{"_id":"69cede1db8212665160483ee","slug":"renus-stories-are-making-a-special-place-in-the-hearts-of-readers-aligarh-news-c-2-gur1004-943415-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पाठकों के दिल में खास जगह बना रहीं रेनू की कहानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पाठकों के दिल में खास जगह बना रहीं रेनू की कहानियां
विज्ञापन
लेखिका और कवयित्री रेनू मिश्रा
शब्दों के जरिये भावनाओं का कोलाज बनाने वाली लेखिका और कवयित्री रेनू मिश्रा इन दिनों साहित्य जगत में चर्चा का केंद्र बनी हैं।
अपनी लेखनी से सामाजिक विसंगतियों की कड़वाहट और अंतर्मन के अनकहे द्वंद्व को कागज पर उतारने वाली रेनू की नई कहानियां पाठकों के दिल में खास जगह बना रही हैं।
जून 2025 में प्रकाशित रेनू मिश्रा का एकल कहानी संग्रह किसी अजनबी के प्यार में वर्तमान में खूब वाहवाही बटोर रहा है। इस किताब में संकलित 12 कहानियां और लघु कथाएं मानवीय संबंधों के उन पहलुओं को छूती हैं, जिन्हें अक्सर हम शब्दों में बयां नहीं कर पाते। यह संग्रह केवल कहानियों का संकलन नहीं, बल्कि समाज के बिखरे हुए किरदारों की जीवंत तस्वीर है।
रेनू की रचनात्मक यात्रा बहुआयामी रही है। उनका सफर 2020 में आए एकल काव्य संग्रह जब मैं कोई नहीं हूं से जो शुरू हुआ, वह अब एक नए पड़ाव पर है। उनके दो साझा काव्य-संग्रह और दो साझा कहानी संग्रह भी साहित्य के गलियारों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन
कहानियों के अलावा वे पत्र-पत्रिकाओं और ब्लॉग्स के माध्यम से अपने वैचारिक आलेखों और समीक्षाओं से पाठकों को प्रेरित करती रहती हैं। रेनू अब एक नए उपन्यास पर काम कर रही हैं, जिसका पाठकों को बेसब्री से इंतजार है।