Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Remove the Bangladeshis living here illegally within 72 hours, or else we will drive them out

Aligarh News: अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को 72 घंटे में निकालें, वरना हम खदेड़ देंगे

Sun, 29 Nov 2026 02:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Remove the Bangladeshis living here illegally within 72 hours, or else we will drive them out
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते करणी सेना के पदाधिकारी। संवाद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


अलीगढ़। रोरावर और कोतवाली क्षेत्र से 12 बांग्लादेशियों के पकड़े जाने के बाद शनिवार को करणी सेना का गुस्सा फूटा। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं पर कार्रवाई की मांग की।


उन्होंने चेतावनी दी कि 72 घंटे में कार्रवाई नहीं की तो करणी सेना इन्हें खुद खदेड़ देगी। उन्होंने इन्हें शरण देने वाले मीट फैक्टरी के जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

करणी सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शहर में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी व रोहिंग्या रह रहे हैं। इन्हें मीट फैक्टरियों के संचालक व ठेकेदार काम देते हैं। यही नेता आदि से कहकर इनके यहां रहने व इनके फर्जी पहचान पत्र आदि बनवाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अभी भी कोतवाली, रोरावर, सासनी गेट और बन्नादेवी थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में घुसपैठ कर आए बांग्लादेशी रह रहे हैं। गहन सत्यापन अभियान चलाकर इन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। मौके पर करणी सेना के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय सिंह, जिलाध्यक्ष सुमित तोमर, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष आशीष चौहान, किसान शक्ति अध्यक्ष वीरू भदोरिया, युवा शक्ति वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन राघव, युवा शक्ति जिलाध्यक्ष राहुल चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed