फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Religious leaders appeal follow the Covid rules

धर्मगुरुओं से अपील, त्योहार में पालन कराएं कोविड नियमों को

Tue, 13 Apr 2021 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Religious leaders appeal follow the Covid rules
नवरात्र व रमजान शुरू हो रहे हैं। ऐसे में जिले में सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे और कोविड नियमों का पालन करते हुए लोग अपने-अपने धर्म के मुताबिक त्योहार मनाएं। इसको लेकर जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में धर्मगुरुओं के साथ की बैठक हुई। बैठक में महापौर, एसएसपी, नगर आयुक्त भी मौजूद रहे। बैठक में डीएम ने लोगों से कोविड 19 के प्रोटोकॉल के पालन करने के साथ-साथ कोविड 19 की वैक्सीन लगवाने की अपील की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए धर्मगुरु यह जिम्मेदारी संभालें कि किसी भी प्रकार से इसका प्रसार त्योहार के दौरान न बढ़े। धर्म स्थलों पर थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजर का प्रयोग सुनिश्चित कराया जाए। रमजान व नवरात्रि पर धर्मस्थलों पर भीड़ को इकट्ठा न होने दिया जाए। एक समय में केवल पांच लोगों को ही जाने दिया जाए। मास्क व दो गज दूरी का पालन किया जाए।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि किसी भी अफवाह में न आएं। जनता से अपील करें कि वह शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। अगर, कोई अफवाह फैलाने का काम करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर आयुक्त से मेयर व धर्मगुरुओं ने शिकायत करते हुए कहा कि शहर में कई धार्मिक स्थलों के पास साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है। पानी की सप्लाई भी ठीक से नहीं हो रही है। नगर आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि वह सभी अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करेंगे और स्वयं निगरानी भी करेंगे। वहीं, बैठक में मौजूद सभी धर्मगुरुओं ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed