फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Relief regarding commercial gas cylinders

Commercial Gas Cylinder: बड़ी राहत, आज से बहाल होगा 20 फीसदी गैस कोटा, ठप पड़े कार्यों में तेजी आने की उम्मीद

Sat, 14 Mar 2026 02:03 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 14 Mar 2026 02:03 PM IST
सार

अलीगढ़ के 8.50 लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और जिले में किसी भी प्रकार की गैस किल्लत नहीं है। किसी भी आकस्मिक समस्या के तुरंत समाधान के लिए एक विशेष कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
Relief regarding commercial gas cylinders
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ में ताला नगरी के उद्यमियों और होटल-रेस्टोरेंट संचालकों के लिए राहत की खबर है। 14 मार्च से जिले के लगभग 8 हजार व्यावसायिक गैस उपभोक्ताओं और 5 हजार औद्योगिक इकाइयों को गैस आपूर्ति में बड़ी राहत मिल सकती है। तेल व गैस कंपनियों ने पिछले वर्ष की कुल खपत का 20 फीसदी कोटा बहाल करने का निर्णय लिया है, जिससे ठप पड़े कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अलीगढ़ के 8.50 लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और जिले में किसी भी प्रकार की गैस किल्लत नहीं है। किसी भी आकस्मिक समस्या के तुरंत समाधान के लिए एक विशेष कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। शुक्रवार को जिला पूर्ति विभाग ने शहर में विभिन्न स्थानों पर जांच की। यह देखा कि कहीं कोई काला बाजारी या अवैध भंडारण तो नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

व्यवसायिक गैस का 20 फीसदी कोटा बहाल करने की अभी औपचारिक घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन इस मामले में जो भी आदेश होगा, उसका पालन कराया जाएगा। इस समय घरेलू एलपीजी की कहीं कोई कमी नहीं है। शुक्रवार को शहर में पांच जगह जांच की। कहीं पर भी कोई संदिग्ध मामला नहीं मिला। -सत्यवीर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाई और रेस्टोरेंट व्यापारियों ने की बैठक
व्यावसायिक गैस की कमी से जूझ रहे रेस्टोरेंट और मिठाई व्यापारियों ने शुक्रवार को सेंटर प्वाइंट पर एक बैठक की। व्यापारियों ने कहा कि आपूर्ति बाधित होने से व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है। इस दौरान गैस आपूर्ति के अन्य विकल्पों और भविष्य की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया। विवेक बगाई, सुरेश वढेरा, दीपक गर्ग, अनिल धारानी एवं नकुल सहित शहर के कई प्रमुख व्यवसायी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed