फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Relief: Quarcy and Eta Chungi crossroads will be built overbridge

राहत : क्वारसी और एटा चुंगी चौराहे पर बनेंगे ओवरब्रिज

Sat, 19 Jan 2019 02:06 AM IST
राजेश सिंह आशीष श्रीवास्तव, अमर उजाला,  अलीगढ़
आशीष श्रीवास्तव, अमर उजाला,  अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 19 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Relief: Quarcy and Eta Chungi crossroads will be built overbridge
फाइल फोटो - फोटो : file photo
स्मार्ट बनने जा रहे महानगर के क्वारसी चौराहा और एटा चुंगी चौराहा को अब जल्द जाम से निजात मिलेगी। इन दोनों चौराहों के चौड़ीकरण के साथ यहां ओवरब्रिज बनाए जाने की तैयारी है। पीडब्लूडी ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए 112 करोड़ रुपये का प्रारंभिक बजट तैयार कर लिया है। अब इसे शासन को भेजे जाने की तैयारी है। 
विज्ञापन



अतरौली को जोड़ने वाले क्वारसी चौराहे पर जाम की समस्या वर्षों पुरानी है। यहां हर रोज लंबे लंबे जाम लगते हैं। इनमें फंसकर सैकड़ों वाहन चालक मिनटों की दूरी घंटों में पूरी करने पर मजबूर होते हैं। कमोबेश ऐसी ही स्थिति एटा चुंगी चौराहे की है। इस समस्या को देखते हुए विधायक कोल अनिल पाराशर ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर दोनों चौराहों के चौड़ीकरण एवं ओवरब्रिज निर्माण कराने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर अलीगढ़ मंडल अजय दीप सिंह ने दो दिन पूर्व विकास प्राधिकरण, सेतु निर्माण निगम एवं लोक निर्माण विभाग की संयुक्त बैठक बुलाकर गहन चर्चा की।
विज्ञापन



कमिश्नर अजय दीप सिंह ने स्वीकार किया कि लंबे मंथन के बाद तय किया गया है कि क्वारसी चौराहे एवं एटा चुंगी चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाय। इसके लिए पीडब्लूडी ने 56 करोड़ रुपये प्रति ओवरब्रिज के हिसाब से 112 करोड़ रुपये का प्रारंभिक प्रोजेक्ट तैयार कर लिया है। इसे शासन को भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोर लेन भी बन सकता है ओवरब्रिज 

 उच्चाधिकारियों की मानें तो क्वारसी चौराहे पर ओवरब्रिज फोर लेन भी बन सकता है। फिलहाल तो टू लेन रोड का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। हालांकि एटा चुंगी चौराहे का ओवरब्रिज टू लेन ही बनेगा। इसके पीछे वजह है कि रामघाट रोड को मदार गेट से नरौरा तक एनएच में शामिल करने के लिए नोटीफिकेशन किया जाना शेष है।


दोनों चौराहों के मंदिर हो सकते हैं शिफ्ट 
 कमिश्नर अलीगढ़ मंडल अजय दीप सिंह ने बताया कि ओवरब्रिज बनाने से पहले दोनों चौराहों का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस काम में दोनों चौराहों पर स्थापित मंदिरों को भी शिफ्ट कराया जा सकता है। फाइनल ले आउट बनने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed