फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Registration started in Eye Bank of JN Medical College

अमर उजाला इम्पैक्ट: जेएन मेडिकल कॉलेज के आई बैंक में शुरू हुआ पंजीकरण, छह महीने से था बंद

Sat, 17 Jun 2023 10:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 17 Jun 2023 10:56 PM IST
सार

अमर उजाला में 10 जून के अंक में जेएन मेडिकल कॉलेज के आई बैंक का नवीनीकरण अटका शीर्षक से खबर छपी थी। इस पर असर हुआ और पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई।

विज्ञापन
Registration started in Eye Bank of JN Medical College
नेत्रदान

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज के आई बैंक में नेत्रदान करने वाले लोगों का पंजीकरण शुरू हो गया है, जो छह महीने से नवीनीकरण के चलते अटका था। कॉर्नियल रिट्रीवल सर्विसेज और प्रत्यारोपण कार्यक्रम भारत सरकार से मंजूरी के बाद शुरू कर दिया गया है। बता दें कि अमर उजाला में 10 जून के अंक में जेएन मेडिकल कॉलेज के आई बैंक का नवीनीकरण अटका शीर्षक से खबर छपी थी।

विज्ञापन


कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक प्रो मोहम्मद आफताब ने बताया कि नेत्र ओपीडी परिसर में नैदानिक मूल्यांकन और संभावित प्राप्तकर्ताओं के पंजीकरण की सुविधा बुधवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को ओपीडी समय के दौरान उपलब्ध रहेगी। नेत्रदान करने में रुचि रखने वाले व्यक्ति बुधवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को कार्य दिवस के दौरान अपना पंजीकरण करा सकते हैं और शपथ ले सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने नेत्रदान से संबंधित आपात स्थिति के मामले में नेत्र बैंक के आपातकालीन नंबर 0571-2700920, एक्सटेंशन 7171 पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक या  मोहम्मद साबिर के मोबाइल नंबर 8534881103, मोहम्मद शमीम के 9997269402, डॉ. मोहम्मद साकिब 9634123800 और डॉ जिया सिद्दीकी के मोबाइल नंबर 9756604641 पर से संपर्क किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आई बैंक में नेत्र दाताओं का पंजीकरण, कॉर्नियल रिट्रीवल सर्विसेज और ट्रांसप्लांटेशन कार्यक्रम शुरू हो गया है। इसके लिए कॉर्नियल रिट्रीवल सर्विसेज और प्रत्यारोपण कार्यक्रम भारत सरकार से मंजूरी मिल गई है। -प्रो. हारिस एम खान, प्राचार्य, जेएन मेडिकल कॉलेज, एएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed